{"_id":"67b0467b7efb64f65008bf2a","slug":"freestyle-chess-gukesh-lost-to-firoza-finished-last-in-freestyle-chess-grand-slam-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Freestyle Chess: फिरोजा से हारे गुकेश, फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में अंतिम स्थान पर रहे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Freestyle Chess: फिरोजा से हारे गुकेश, फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में अंतिम स्थान पर रहे
Sat, 15 Feb 2025 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैम्बर्ग (जर्मनी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैम्बर्ग (जर्मनी)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:17 PM IST
सार
गुकेश और फिरोजा के बीच पहली बाजी ड्रॉ रही थी। भारतीय खिलाड़ी दूसरी बाजी सफेद मोहरों से खेल रहा था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और 30 चाल तक चली बाजी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गुकेश
- फोटो : PTI
विस्तार
विश्व चैंपियन डी गुकेश यहां फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में सातवें स्थान के प्लेऑफ मैच की दूसरी बाजी में ईरानी मूल के फ्रांसीसी खिलाड़ी अलीरेज़ा फ़िरोज़ा से हारकर अंतिम स्थान पर रहे। गुकेश इस तरह से इस टूर्नामेंट में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाए और उनके अभियान का निराशाजनक अंत हुआ।
गुकेश और फिरोजा के बीच पहली बाजी ड्रॉ रही थी। भारतीय खिलाड़ी दूसरी बाजी सफेद मोहरों से खेल रहा था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और 30 चाल तक चली बाजी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बीच जर्मनी के विंसेंट कीमर ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए खिताब जीता। उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआत में सबसे कमजोर खिलाड़ी माना जा रहा था।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को टूर्नामेंट से पहले खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन आखिर में उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों की अंतिम स्थिति इस प्रकार रही: 1. विंसेंट कीमर; 2. फैबियानो कारुआना; 3. मैग्नस कार्लसन; 4. जावोखिर सिंदारोव; 5. हिकारू नाकामुरा; 6. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव; 7. अलीरेज़ा फ़िरोज़ा; 8. डी गुकेश।