फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Four weighlifter found positive in the dope test, do lifters won gold and silver university games

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में डोप में फंसे दो वेटलिफ्टर

Mon, 04 May 2020 10:45 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 04 May 2020 10:45 AM IST
सार

  • वेटलिफ्टिंग संघ ने डोप पॉजिटिवों की संख्या बढने का ठीकरा कम सैंपलिंग पर फोड़ा
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स में फंसने वाले चार में से दो लिफ्टरों ने यूनिवर्सिटी गेम्स में जीते स्वर्ण, रजत

विज्ञापन
Four weighlifter found positive in the dope test, do lifters won gold and silver university games
वेटलिफ्टिंग - फोटो : social media

विस्तार

वेटलिफ्टिंग में डोपिंग का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। खेलो इंडिया यूथ खेलों में चार वेटलिफ्टर डोप में फंसने के बाद अब राष्ट्रीय वेटलिफ्टंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले दो लिफ्टर डोप में पॉजिटिव पाए गए हैं। कोलकाता में दो से सात फरवरी को हुई इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाला पुरुष लिफ्टर ऑल इंडिया इंटर रेलवे में भी डोप में पकड़ा गया है। यही नहीं गुवहाटी में हुए खेलो इंडिया यूथ खेलों में डोप में फंसने वाले चार लिफ्टरों में से तीन ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लिया। इनमें से दो ने वहां स्वर्ण और रजत पदक जीते। वहीं इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने डोपिंग नहीं रुकने का ठीकरा कम सैंपलिंग पर फोड़ा है।
विज्ञापन


ढाई हजार व्हेयर अबाउट दिए पर सैंपल नहीं लिए
राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग रजत पदक जीतने वाले पुरुष लिफ्टर के दोनों सैंपलों में टेस्टोस्टोरॉन पाया गया है, जबकि स्वर्ण पदक जीतने वाले पंजाब पुलिस की लिफ्टर के सैंपल में स्टेरायड ड्रोस्टेनोलॉन पाया गया है। फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव का कहना है कि पिछली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 15 लिफ्टर डोप में पकड़े जाने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि किसी भी नेशनल चैंपियनशिप में खेलने के लिए लिफ्टरों को तीन माह पहले अपना व्हेयर अबाउट (सैंपलिंग के लिए दिया जाने वाला अपना पता) देना होगा।
विज्ञापन


जिन लिफ्टरों ने अपना व्हेयर अबाउट नहीं दिया उन्हें राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलने दिया गया। उन्होंने यूथ व सब जूनियर नेशनल से पहले सितंबर 2019 में नौ सौ लिफ्टरों के और सीनियर नेशनल से पहले नवंबर माह में तकरीबन 16 सौ लिफ्टरों के व्हेयर अबाउट नाडा को दिए। इस दौरान नाडा के साथ बैठक भी की और कहा कि दिए गए व्हेयर अबाउट में से रैंडम सैंपलिंग कराई जाए, जिससे लिफ्टरों में डर बना रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिसका नतीजा नेशनल में डोप पॉजिटिव के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी गेम्स के छीने जाएंगे पदक
फेडरेशन का कहना है कि डोप में फंसे लिफ्टरों पर नाडा ने अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन उनकी ओर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में डोप में फंसने वाले दोनों लिफ्टरों के यूनिवर्सिटी गेम्स के स्वर्ण और रजत पदक भी छीने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed