फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   four times olympic champion simone biles says she was sexually harassed by former team doctor

टीम डॉक्टर के यौन शोषण का शिकार बनी 4 बार की यह ओलंपिक चैंपियन, भावुक होकर बोली ये बात

Tue, 16 Jan 2018 11:51 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 16 Jan 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
four times olympic champion simone biles says she was sexually harassed by former team doctor
सिमोन बाइल्स
चार बार ओलंपिक चैंपियन रहीं सिमोन बाइल्स ने कहा है कि उनकी टीम के डॉक्टर लैरी नस्सार ने उनका यौन शोषण किया था। रियो ओंलपिक्स की स्टार ने एक जज्बाती बयान में बाइल्स में कहा कि वो नस्सार को अपना सुखचैन नहीं चुराने देंगी।
विज्ञापन


बीस साल की सिमोन बाइल्स ने कहा, 'मैं जानती हूं कि ये भयानक अनुभव मुझे परिभाषित नहीं करता, मुझमें इससे कहीं अधिक ताकत है।' बाइल्स ने यौन शोषण की बात ट्वीट कर सार्वजनिक की है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- 'खेलो इंडिया' का एंथम और प्रोग्राम लॉन्च, चयनित एथलीट को मिलेगा 5 लाख की छात्रवृति
विज्ञापन
विज्ञापन


नस्सार को बच्चों की यौन शोषण की तस्वीरें रखने के लिए साठ साल की सजा सुनाई गई है। उन्होंने ये भी स्वीकार किया था वो जिमनास्टों से मारपीट करते थे। गैबी डगलस समेत तीन भूतपर्व अमरीकी ओलंपिक खिलाड़ियों ने नस्सार पर इलाज करने का बहाने यौन शोषण करने की बात की है। नस्सार को इस महीने महिला जिमनास्टों को पीटने वाले मामले में सजा सुनाई जाएगी।

तीन मामलों में सुनाई गई थी सजा
54 वर्षीय लैरी नस्सार को दिसंबर में अपने कंप्यूटर पर बच्चों के साथ यौन शोषण की तस्वीरें रखने के तीन मामलों में सजा सुनाई गई थी। नस्सार के वकीलों ने बीबीसी को बताया है कि वो सिमोन बाइल्स के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। रियो ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतने वाली सिमोन बाइल्स ने ट्वीट कर लैरी नस्सार पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं उन कई पीड़ितों में से एक हूं जिनका नस्सार ने यौन शोषण किया। आपमें से अधिकतर मुझे एक हंसमुख, ख़ुश और ऊर्जा से भरी लड़की के तौर पर जानते हैं। लेकिन हाल के दिनों में, मैं टूट-सी गई हूं। मैं जितना अपनी आवाज दबाने की कोशिश करती हूं उतना मेरा दिमाग़ चीखने को कहता है। मैं अब अपनी कहानी कहने से डरूंगी नहीं।'


'जहां हुआ यौन शोषण, वहीं जाऊंगी'

four times olympic champion simone biles says she was sexually harassed by former team doctor
सिमोन बाइल्स - फोटो : bbc

वो आगे कहती हैं,  '2020 में टोक्यो ओलंपिक की तैयारी करते हुए मेरे लिए उस अनुभव के साथ रहना असंभव सा लग रहा है। मैं ठीक उन्हीं जगहों पर तैयारी करने जाऊंगी जहां मेरा यौन शोषण हुआ था।'

मैं इस खेल से बहुत प्यार करती हूं। और मैंने कभी हार नहीं मानी है। मैं एक मर्द और उसकी मदद करने वालों को अपना प्यार और उल्लास नहीं चुराने दूंगी। लैरी नस्सार 1980 के दशक से जुलाई 2015 में नौकरी से निकाले जाने के वक्त तक यूएस जिमनास्टिक्स से जुड़े रहे थे। उनके खिलाफ 130 महिलाओं ने शोषण के मुकदमे दायर किए हैं। ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतन वाली एली रेजमैन और मैककायला मरोनी जैसे खिलाड़ी भी नस्सार के खिलाफी सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed