फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Four powerlifting players killed in a road accident at Singhu border

वेट लिफ्टिंग के वर्ल्ड चैम्पियन समेत चार खिलाड़ियों की हादसे में मौत, खंभे से टकराई कार

Sun, 07 Jan 2018 01:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Four powerlifting players killed in a road accident at Singhu border
कार हादसा - फोटो : toi

दो बार वेट लिफ्टिंग के वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके खिलाड़ी समेत चार खिलाडियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दो खिलाड़ियों में से एक दो बार वेट लिफ्टिंग के वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके दिल्ली के नांगलोई के सक्षम यादव हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह भीषण कार हादसा दिल्ली-पानीपत हाईवे पर अलीपुर स्थित सिंधु बॉर्डर के पास सुबह 4 बजे हुआ। वेटलिफ्टिंग के 6 खिलाड़ी रविवार की सुबह कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कार के संतुलन बिगड़ने के कारण हुई। गाड़ी से खिलाड़ियों की किट बरामद हुई है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लोग शायद खेलने जा रहे थे।  
विज्ञापन


पढ़ेंः- खेल मंत्री राज्यवर्धन संह राठौर ने खेलो इंडिया के LOGO का किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर पर खिलाड़ियों की कार नियंत्रण खोकर डिवाइडर से टकराई और फिर एक खंभे से जा टकराई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान टीकमचंद उर्फ टिंकू (27), योगेश उर्फ आकाश (24), सौरभ (18) तथा हरीश (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सक्षम (28) तथा रोहित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सेक्शन 304A के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed