फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Four Indians win gold including 11 medals in Kids World Championship 

भारतीय जूनियर गोल्फरों ने किया कमाल, चार स्वर्ण सहित जीते 11 पदक

Sun, 23 Dec 2018 11:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 23 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four Indians win gold including 11 medals in Kids World Championship 
Kids World Championship

भारत के जूनियर गोल्फरों ने मलेशिया में यूएस किड्स गोल्फ टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में चार स्वर्ण सहित 11 पदक अपने नाम किए। 

विज्ञापन


भारत के लिए पहला स्थान पाने वालों में 14 वर्षीय अर्जुन भाटी ने 13-14 साल के लड़कों के वर्ग में परचम लहराया। दुबई में बसे अर्णव नाथ ने लड़कों के 12 वर्ष वर्ग में, गुर्णावजीत सिंह भाटिया ने लड़कों के 11 वर्ष और कार्तिक सिंह ने लड़कों के आठ वर्ष उम्र के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट अंडर-7 से शुरू हुआ और 15-16 वर्ष के वर्ग तक चला। भारत के सबसे मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजय मिल्खा सिंह लड़कों के आठ वर्ष के वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे। रजत पदक हासिल करने वालों में विभु त्यागी (लड़कों के 15-18), लावण्या गुप्ता (लड़कियों के 11 वर्ष) और अर्शवांत श्रीवास्तव (लड़कों के नौ वर्ष) शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरबीन कौर जवांडा (बालिका 13-14), जूझर सिंह (लड़कों 12) और समायरा तोमर (लड़कियों के नौ) ने कांस्य पदक हासिल किए। इनपुट-भाषा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed