{"_id":"5b8276bf42c792464c73e08a","slug":"fouaad-mirza-won-two-silver-medal-in-equestrian-events-at-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाउद मिर्जा ने घुड़सवारी में जीते दो सिल्वर मेडल, एशियाई खेलों में 36 साल बाद रचा इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फाउद मिर्जा ने घुड़सवारी में जीते दो सिल्वर मेडल, एशियाई खेलों में 36 साल बाद रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Fouaad Mirza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के फाउद मिर्जा ने इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में रविवार को घुड़सवारी में दो मेडल अपने नाम किए। फाउद ने घुड़सवारी के सिंगल जंपिंग ईवेंट में जापान के ओइवा योशिआकी को हराकर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। बता दें कि एशियाई खेलों में 1982 के बाद यह भारत का पहला मेडल है।
विज्ञापन
फाउद मिर्जा ने 26.40 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। हालांकि आखिरी दौड़ में वह गोल्ड जीतने के काफी करीब पहुंच चुके थे। वहीं इस रेस में चीन के टियान एलेक्स ने तीसरी पोजीशन हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनका स्कोर 27.10 रहा।
विज्ञापन
फाउद मिर्जा ने इसके अलावा घुड़सवारी के टीम ईवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता है। घुड़सवारी के टीम ईवेंट में फाउद मिर्जा के साथ इस रेस में भारतीय घुड़सवार राकेश कुमार, आशीष मलिक और जितेंद्र सिंह ने भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन