फवाद मिर्जा ने कहा, कोरोना के बाद इस वायरस ने बाधित कीं ओलंपिक तैयारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारत के एकमात्र घुड़सवार फवाद मिर्जा ने कहा है कि कोरोना के बाद घोड़ों में पाए जाने वाले इक्विन हर्पीज वायरस (ईएचीव-1) ने उनके ओलंपिक तैयारियों को बाधित कर दिया है। एशियाई खेलों के पदकधारी फवाद की तैयारियां उनके घोड़े 'जारा 4' को 14 दिन के पृथकवास के कारण रुक गई है क्योंकि यूरोप में साल के इस समय घोड़ों में यह वायरस काफी सक्रिय हो जाता है। उनके घोड़े के पृथकवास का मतलब है कि वह अपने पसंदीदा घोड़े पर ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे और उन्हें केवल उसकी देखभाल की अनुमति होगी, जिससे उनकी ओलंपिक तैयारियों को झटका लगा।
उनके पिता हसनेन मिर्जा ने कहा, 'फवाद जर्मनी में अपने ट्रेनिंग बेस पर है लेकिन उनका घोड़ा दो हफ्तों के लिए पृथकवास में है क्योंकि पूरे यूरोप में ईएचवी-1 वायरस फैला हुआ है।' उन्होंने कहा, 'वे इटली में एक छोटे टूर्नामेंट में ही खेले थे लेकिन पूरे यूरोप में इस वायरस के फैलने से अधिकारियों ने घोड़ों पर निगरानी रखने का फैसला किया है क्योंकि यह वायरस बहुत जल्दी फैलता है।' बता दें कि पिछले साल भी कोरोना के कारण उनकी ट्रेनिंग प्रभावित हुई थी।