फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fouaad Mirza creates history, makes qualification for Individual Eventing Tokyo 2020

फवाद मिर्जा ने रचा इतिहास, 20 साल में पहली बार भारत ने घुड़सवारी में हासिल किया ओलंपिक कोटा

Fri, 22 Nov 2019 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 Nov 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Fouaad Mirza creates history, makes qualification for Individual Eventing Tokyo 2020
फवाद मिर्जा

एशियाई खेलों में देश को 36 साल बाद घुड़सवारी में व्यक्तिगत पदक दिलाने वाले फवाद मिर्जा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। फवाद ने क्वालिफायर में अपने ग्रुप जी में शीर्ष पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। उन्होंने 20 साल बाद देश को ओलंपिक कोटा दिलाया।

विज्ञापन


फवाद इस महीने यूरोपीय चरण खत्म होने के बाद दक्षिण पूर्व एशिया, ओसियाना ग्रुप जी की व्यक्तिगत स्पर्धा में शीर्ष रैंकिंग के घुड़सवार हैं। इस मामले में हालांकि आधिकारिक घोषणा अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) अगले साल 20 फरवरी को करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले सिर्फ इम्तियाज अनीस (सिडनी, 2000) और दिवंगत विंग कमांडर आईजे लांबा (अटलांटा, 1996) ने ही ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अगस्त में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले 27 वर्षीय फवाद ने छह क्वालिफाइंग स्पर्धा से कुल 64 अंक बनाए। उन्होंने अपने पहले घोड़े फर्नहिल फेसटाइम से 34 और दूसरे घोड़े टचिंगवुड से 30 अंक बनाए। फवाद ने जकार्ता एशियाई खेलों में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फवाद मिर्जा ने कहा, 'मुझे कोटा मिलने की उम्मीद थी है लेकिन चीन और थाईलैंड की टीमों के क्वालिफाई करने का इंतजार करना पड़ा। दोनों टीमों ने पिछले हफ्ते इटली में क्वालिफाई कर लिया। अगर इन देशों ने टीमों के तौर पर क्वालिफाई नहीं किया होता तो वे व्यक्तिगत स्थान लेते और मुझे कोटा हासिल नहीं होता। मैं कोटा हासिल कर काफी खुश हूं लेकिन मुझे अभी काफी मेहनत करने की जरूरत है। यह कई पायदानों में से एक है। अब हमें सर्वश्रेष्ठ तैयारी करनी होगी ताकि प्रतियोगिता में जाते समय मेरा फॉर्म अच्छा रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed