फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Former world number one archer Abhishek Verma urge help from archery association of india 

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने लगाई मदद की गुहार पर नहीं मिला जवाब 

Mon, 29 Oct 2018 02:32 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
Former world number one archer Abhishek Verma urge help from archery association of india 
अभिषेक वर्मा

आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिबंधित होने की मार तीरंदाजों को उठानी पड़ रही है। जिसके चलते पूर्व वर्ल्ड नंबर वन और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट अभिषेक वर्मा को अपने खर्च पर वर्ल्ड इंडोर आर्चरी सीरीज में खेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


कंपाउंड टीम इवेंट का इंचियोन में गोल्ड और जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले अभिषेक ने प्रतिबंधित फेडरेशन और साई को वर्ल्ड इंडोर आर्चरी सीरीज में खेलने के लिए मदद मांगी है, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। 
विज्ञापन


वर्ल्ड आर्चरी की ओर से आयोजित की जाने वाली वर्ल्ड इंडोर आर्चरी सीरीज की छह चैंपियनशिप कराई जा रही हैं। इनमें से इस साल एक दिसंबर को मकाओ, 15 दिसंबर को रोम (इटली) और फरवरी में लास वेगास (अमेरिका) में होने वाली चैंपियनशिप में खेलने का प्रस्ताव अभिषेक ने दिया है। अगले वर्ष होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए देश के टॉप तीरंदाजों ने वर्ल्ड इंडोर सीरीज में खेलने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ तीरंदाजों को ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की ओर से भेजा जा रहा है, लेकिन अभिषेक के पास कोई प्रायोजक नहीं है। जिसके चलते उन्होंने फेडरेशन और साई से तीन से साढ़े तीन लाख रुपये की मदद की मांगी, लेकिन उन्हें जवाब दिया गया है कि यह चैंपियनशिप ट्रेनिंग के वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) में नहीं शामिल है। 
 
अभिषेक का कहना है कि उन्हें इस सीरीज में खेलने का फैसला इस वजह से लिया कि यहां खेलने से न सिर्फ उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी बल्कि उनकी ओवरऑल वर्ल्ड रैंकिंग में इजाफा होगा। इस वक्त वह वर्ल्ड नंबर तीन हैं। 

अगर रैंकिंग ऊपर बढ़ती है तो अंतरराष्ट्रीय प्रायोजक आसानी से मिलते हैं। अभिषेक का कहना है कि पिछले कुछ सालों में स्वर्ण पदक उनके हाथ से आकर फिसल रहा है। यही कारण है कि वह इंडोर आर्चरी में टॉप तीरंदाजों के साथ खेलकर इस मानसिक दबाव से निकलना चाहते हैं। 


यहां उनका गोल्ड आता है तो यह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बहुत अच्छा होगा। अगर उनका प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ तो उनके पास अपने पैसे से इस सीरीज में खेलने के अलावा कोई चारा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed