{"_id":"5bd23666bdec226959416462","slug":"former-sprinter-ben-johnson-to-attend-sports-lit-fest-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा खेल साहित्य फेस्टिवल में भाग लेंगे बेन जॉनसन ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओडिशा खेल साहित्य फेस्टिवल में भाग लेंगे बेन जॉनसन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
Ben Johnson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादास्पद पूर्व फर्राटा धावक बेन जॉनसन इकमारा खेल साहित्य महोत्सव का आकर्षण होंगे जिसमें स्टेफनी राइस, जैफ थामसन और नीरज चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह खेल साहित्य महोत्सव दो और तीन नवंबर को होगा।
विज्ञापन
इस महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से शहर में होने वाले हॉकी विश्व कप से पूर्व किया जाएगा। सियोल ओलंपिक 1988 में जानसन ने 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन बाद में डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण इसे गंवा दिया था।
विज्ञापन
हाल में वह उस समय सुर्खियों में आए थे जब पता चला कि उस समय उनकी प्रयोगशाला रिपोर्ट के साथ छेड़खानी की गई थी। पहली बार हो रहे इस महोत्सव में 30 वक्ता होंगे जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थामसन, तैराक राइस और भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, जिम्नास्ट दीपा करमाकर और पहलवान विनेश फोगाट भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।