फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Former India TT coach Bhawani Mukherji no more

पूर्व भारतीय टेबल टेनिस कोच भवानी मुखर्जी का निधन

Fri, 06 Dec 2019 06:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Dec 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Former India TT coach Bhawani Mukherji no more
Bhawani Mukharjee - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय टेबल टेनिस कोच भवानी मुखर्जी का पेट की बीमारी के कारण शुक्रवार को यहां उनके निवास पर निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। मुखर्जी के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा हैं। टेबल टेनिस असोसिएशन ऑफ इंडिया (टीटीएआई) के महासचिव एमपी सिंह ने बताया कि उन्हें पेट संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और उनका उनके निवास पर निधन हो गया।

विज्ञापन


वह टेबल टेनिस में द्रोणाचार्य पुरस्कार हासिल करने वाले पहले कोच थे। उन्होंने अजमेर में स्कूल और कॉलेज की शिक्षा ग्रहण की थी। कोचिंग में डिप्लोमा लेने के बाद 70 के दशक के मध्य में वह पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) से जुड़े थे। वह एनआईएस पटियाला में मुख्य कोच थे और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के बाद थोड़े समय के लिए राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बने थे।
विज्ञापन


मुखर्जी लंदन ओलिंपिक के लिए भी खिलाड़ियों के साथ गए थे और 34 साल तक टेबल टेनिस के लिए काम करने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें 2012 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिससे वह टेबल टेनिस में यह सम्मान पाने वाले पहले कोच बने थे। सिंह ने कहा कि भवानी दा के निधन के बारे में सुनकर मैं बहुत दुखी था। वह कई खिलाड़ियों के लिए पितातुल्य थे और उनकी काफी कमी महसूस होगी। मैं उनके परिवार के लिये हार्दिक संवेदना अर्पित करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed