{"_id":"5d15504e8ebc3e3ccf3e0160","slug":"former-champion-viswanathan-anand-suffers-loss-to-nepomniachtchi-in-croatia-grand-chess-tour-opener","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विश्व चैंपियन आनंद को क्रोएशिया शतरंज टूर के पहले ही दौर में मिली हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पूर्व विश्व चैंपियन आनंद को क्रोएशिया शतरंज टूर के पहले ही दौर में मिली हार
Fri, 28 Jun 2019 04:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 28 Jun 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को क्रोएशिया शतरंज टूर के पहले दौर में रूस के इयान नेपोमिनियाची के हाथों मात मिली। सफेद मोहरों से खेलते हुए आनंद एक समय अच्छी स्थिति में दिख रहे थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। नेपोमिनियाची ने 32 चाल में यह बाजी जीती।
विज्ञापन
विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीस गिरी को 23 चाल में पराजित किया। अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने हमवतन हिकारू नकामुरा को और अमेरिका के ही वेस्ली सो ने चीन के डिंग लीरेन को हराया। अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव व रूस के सर्जेई कार्जाकिन और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन की बाजियां बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन