फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   fmsci president j prithviraj ban lifted

एफएमएससीआई अध्यक्ष जे पृथ्वीराज पर लगा प्रतिबंध हटाया गया

Tue, 17 Mar 2020 08:08 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Mar 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
fmsci president j prithviraj ban lifted
जे पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय मोटर स्पोर्ट अपीली समिति (आईएमएसएसी) ने सोमवार को भारतीय मोटर स्पोर्ट्स क्लबों के महासंघ (एफएमएससीआई) के अध्यक्ष जे.पृथ्वीराज पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। पृथ्वीराज पर यह प्रतिबंध पिछले साल जोधपुर में एक मोटरसाइकिल रैली के दौरान हुई तीन लोगों की मौत के बाद लगाया गया था।

विज्ञापन


कोयम्बटूर ऑटो स्पोर्ट्स क्लब के बयान के अनुसार आईएमएसएसी ने उसकी अपील को सही ठहराया है और कहा है कि एफएमएससीआई अध्यक्ष पृथ्वीराज पर लगा प्रतिबंध प्राकृतिक न्याय के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन था।
विज्ञापन


विज्ञप्ति के अनुसार आदेश में कहा गया है, ‘इस तरह की कठोर सजा देने से पहले उन्हें पर्याप्त नोटिस पर नहीं रखा गया। पृथ्वीराज को खुद का बचाव करने का भी मौका नहीं दिया गया और उन्हें दोषी ठहरा दिया गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंध के हटने के बाद पृथ्वीराज ने कहा, 'मुझे खुशी है कि न्याय की जीत हुई है। रैली के सीओसी के रूप में, ड्राइवर्स और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्वित करने के लिए मैंने सभी जरूरी कदम उठाए थे। हमारी ओर से कोई गलती नहीं थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed