फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   First ever Cycle Polo League launched in India in Jaipur

देश में पहली बार होगा साइकिल पोलो लीग का आयोजन

Sat, 28 Sep 2019 06:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 28 Sep 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
First ever Cycle Polo League launched in India in Jaipur
para cycling

पिछले कुछ वर्षों में लीग खेलों की लोकप्रियता से प्रभावित होकर भारतीय साइकिल पोलो महासंघ (सीपीएफआई) ने देश में पहली बार साइकिल पोलो लीग का आयोजन करने का फैसला किया है। जिसे 25 से 29 नवंबर तक जयपुर में कराया जाएगा। सीपीएफआई के अध्यक्ष रधुवेन्द्र सिंह डुंडलोद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में लीग की जानकारी देते हुए उम्मीद जताई इससे इस खेल की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने शनिवार को कहा कि प्रतियोगिता के पहले सत्र में पांच टीमें भाग लेंगी जिनके बीच लीग चरण के मुकाबलों के बाद फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले साइकिल पोलो लीग का आयोजन जयपुर में 25 से 29 नवंबर तक होगा जिसमें पांच टीमें भाग लेगी। इन टीमों से चार चार खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी रह सकता है। इसे अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रारूप में खेला जाएगा जहां साढ़े सात मिनट के चार चक्कर (क्वार्टर) होंगे। 
विज्ञापन


इस घोषणा के मौके पर सीपीएफआई के उपाध्यक्ष ग्रुप कैप्टन दीपक अहलुवालिया, भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) ऐ.के सिंह, एअर मार्शल पीपी बापत और सीपीएफआई के सचिव गजानन बुरडे मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में देश के शीर्ष 40 साइकिल पोलो खिलाड़ी के अलावा 10 विदेशी खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुंडलोद ने बताया कि सीएफआई ने इस प्रतियोगिता के लिए टीमें के पास देश के शीर्ष 40 खिलाड़ियों के अलावा 10 विदेशी खिलाड़ियों में से चुनने का मौका होगा। पहले सत्र में खिलाड़ियों के चयन के लिए बोली नहीं लगाई जाएगी और टीम का गठन इस तरह से होगा की पांचों टीमें बराबरी ही हो। लीग के विजेता को दो लाख रुपये जबकि उपविजेता को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। लीग को अगर अच्छे प्रायोजक मिले तो इस रकम को बढ़ाया जाएगा। डुडलोद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद इस खेल के खिलाड़ियों को आर्थिक सुविधा देने के साथ इसकी लोकप्रियता को बढ़ना है क्योंकि यह बेहद ही सस्ता खेल है।


उन्होंने कहा, ‘‘ इस खेल के लिए गेंद के आलावा सिर्फ सामान्य साइकिल और पोलो स्टिक की जरूरत है जिसकी कीमत कम होती है।’’ साइकिल पोलो की शुरूआत 1891 में आयरलैंड में हुई थी जबकि 1908 के ओलंपिक में साइकिल पोलो का प्रदर्शन मैच रखा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाइसिकल पोलो महासंघ ने अब तब 12 विश्व कप आयोजन किया जिसमें आर्थिक कारणों से भारतीय टीम सात में ही भाग ले सकी है। भारत ने इसमें पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed