फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIR lodged against Sushil Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशील कुमार की एंट्री पर मंडराया खतरा, सामने आया नया विवाद

Fri, 12 Jan 2018 12:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Sushil Kumar
सुशील कुमार

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान सुशील कुमार की 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में एंट्री को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सुशील कुमार के साथी रेसलर प्रवीण राणा ने उन पर उनके समर्थकों को उकसाने का आरोप लगाया है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्लूएफआई) ने संकेत दिए हैं कि अगर इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट दायर करती है तो अप्रैल में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशील कुमार हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन


हालांकि, यह आरोप लगने के बाद सुशील कुमार काफी हैरान है। सुशील पर किसी तरह की कार्रवाई होने से पहले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था। सुशील पर लगे आरोप को उन्होंने सिरे से नकारा है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- आंचल ठाकुर ने स्कीइंग में रचा इतिहास, भारत के लिए जीता पहला ब्रॉन्ज मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सुशील कुमार के समर्थक इसके पीछे प्रवीण राणा के बड़े भाई नवीन राणा को जिम्मेदार ठहरा रहे है। उनका कहना है कि सुशील और प्रवीण दोनों ही 74 किलोग्राम वर्ग के खिलाड़ी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में क्वालीफाई करने के लिए सुशील सेमीफाइनल में प्रवीण राण को 7-3 और फाइनल में जितेंद्र कुमार को 4-3 से हराया था।

इस मामले को लेकर सुशील कुमार के खिलाफ प्रवीण राणा और उनके भाई ने डब्लूएफआई में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके अलावा राणा बंधुओं ने सुशील के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। इससे संबंधित पूछताछ में सुशील ने कहा कि वह इस खेल को काफी सम्मान देते हैं और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ इस तरह की साजिश नहीं रचते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed