फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIFA World Cup When is draw for Qatar World Cup 2022 Pots date live streaming and qualified teams all you need to know

FIFA World Cup: कब-कहां होगा वर्ल्ड कप का ड्रॉ, जानें कतर में होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ के बारे में सबकुछ

Thu, 31 Mar 2022 08:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 31 Mar 2022 08:10 AM IST
सार

वर्ल्ड कप से पहले ड्रॉ जारी होगा। ड्रॉ के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन-से ग्रुप में कौन-सी टीमें हैं। किसका मुकाबला किससे हो सकता है और प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टरफाइनल में कौन-सी टीमें आमने-सामने हो सकती हैं।

विज्ञापन
FIFA World Cup When is draw for Qatar World Cup 2022 Pots date live streaming and qualified teams all you need to know
फीफा वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कतर में इस साल के अंत में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। टूर्नामेंट में 32 टीमें शामिल होंगी। अब तक 27 देशों ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। पांच जगह के लिए लड़ाई जारी है। वर्ल्ड कप से पहले ड्रॉ जारी होगा। ड्रॉ के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन-से ग्रुप में कौन-सी टीमें हैं। किसका मुकाबला किससे हो सकता है और प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टरफाइनल में कौन-सी टीमें आमने-सामने हो सकती हैं।
विज्ञापन


कतर में होने वाले वर्ल्ड कप का ड्रॉ कब है?
वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप चरण के लिए ड्रॉ शुक्रवार (एक अप्रैल) को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे होगा। यह ड्रॉ कतर के दोहा प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। ड्रॉ के दौरान आठ ग्रुपों में चार-चार टीमों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप ड्रॉ को भारत में कैसे देख सकेंगे?
भारत में वायाकॉम 18 के पास वर्ल्ड कप के राइट्स हैं। हिस्ट्री टीवी19 एचडी के साथ वूट सेलेक्ट एप पर ड्रॉ को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फीफा अपने यूट्यूब चैनल, आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसे लाइव दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप चरण के बाद कैसा होगा फॉर्मेट?
ग्रुप चरण में सभी टीमों को तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद ग्रुप ए के विजेता का सामना प्री-क्वार्टरफाइनल में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं, ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का मैच ग्रुप बी के विजेता से होगा। यही नियम ग्रुप सी-डी, ग्रुप ई-एफ और ग्रुप जी-एच पर लागू होगा।

अब तक कौन-कौन सी टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए स्थान पक्का किया?
कतर, जर्मनी, डेनमार्क, ब्राजील, फ्रांस, बेल्जियम, क्रोएशिया, स्पेन, इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान, सऊदी अरब, इक्वाडोर, उरुग्वे, कनाडा, घाना, सेनेगल, पुर्तगाल, पोलैंड, मोरक्को, ट्यूनीशिया, कैमरून।

कतर वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या है?
कतर में वर्ल्ड कप 32 टीमों के साथ होगा। आठ ग्रुप में चार-चार टीमों को शामिल किया जाएगा। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें प्री-क्वार्टरफाइनल के लिए आगे बढ़ जाएंगी। इस तरह प्री-क्वार्टरफाइनल में 16 टीमें दिखेंगी। यहां से आठ टीमें क्वार्टरफाइनल में जाएंगी। फिर चार टीमें सेमीफाइनल और दो टीमें फाइनल खेलेंगी। सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच होता है।


क्या है वर्ल्ड कप का शेड्यूल?
ग्रुप स्टेज के मैच 21 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित होंगे। इसके बाद प्री-क्वार्टरफाइनल मैच तीन से छह दिसंबर के बीच होंगे। नौ और 10 दिसंबर को क्वार्टरफाइनल का आयोजन होगा। 13 और 14 दिसंबर को सेमीफाइनल में खेला जाएगा। 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा। इसके बाद 18 दिसंबर को फाइनल मैच आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed