फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIFA World Cup three female referees Stephanie Frappart Salima Mukansanga and Yoshimi Yamashita in World Cup for the first time

FIFA World Cup: फुटबॉल वर्ल्ड कप के 92 सालों के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, मैदान पर दिखेगा 'वीमेन पावर'

Thu, 19 May 2022 07:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 May 2022 07:10 PM IST
सार

फीफा ने टूर्नामेंट के लिए दुनिया भर से 36 रेफरी, 69 असिस्टेंट रेफरी और 24 वीएआर (VAR) अधिकारियों का चयन किया है। तीन महिलाओं को रेफरी के तौर पर चुना गया है। वहीं, तीन महिलाओं का चयन असिस्टेंट रेफरी के रूप में हुआ है।

विज्ञापन
FIFA World Cup three female referees Stephanie Frappart Salima Mukansanga and Yoshimi Yamashita in World Cup for the first time
फीफा वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल के अंत में कतर में होना है। यह वर्ल्ड कप अपने आप में ऐतिहासिक होगा। इस बार कई ऐसी चीजें होंगी जो पहली बार वर्ल्ड कप इतिहास में देखने को मिलेंगी। पहली बार दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट मिडिल-ईस्ट में होगा। पहली बार वर्ल्ड कप नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा और अब पहली बार इस टूर्नामेंट में महिलाएं रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी। वर्ल्ड कप का आयोजन 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन


फीफा ने टूर्नामेंट के लिए दुनिया भर से 36 रेफरी, 69 असिस्टेंट रेफरी और 24 वीएआर (VAR) अधिकारियों का चयन किया है। तीन महिलाओं को रेफरी के तौर पर चुना गया है। फ्रांस की स्टेफनी फ्रेंपार्ट, रवांडा की सलिमा मुकानसांगा और जापान की योशिमि यामाशिता वर्ल्ड कप के दौरान रेफरी की भूमिका में दिखाई देंगी। इन तीनों के अलावा असिस्टेंट रेफरी के तौर पर ब्राजील की नुएजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मेडिना और अमेरिका की कैथरिन नेसबीट को चुना गया है।
विज्ञापन


तीनों महिला रेफरी के बारे में जानिए:
स्टेफनी फ्रेंपार्ट: यूरोप की दिग्गज स्टेफनी फ्रेंपार्ट यूईएफए चैंपियंस लीग के मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला थीं। इसके अलावा वो  वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन और फ्रांस के फुटबॉल टूर्नामेंट लीग-1 में भी नजर आ चुकी हैं। इसी महीने फ्रेंपार्ट ने फ्रेंच कप के फाइनल में रेफरी की भूमिका निभाकर इतिहास रचा था। वो पिछले साल यूरो कप के दौरान भी मैदान पर नजर आई थीं, लेकिन उनकी भूमिका चौथे रेफरी तक सीमित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलिमा मुकानसांगा: रवांडा की सलिमा मुकानसांगा इस साल अफ्रीका कप के मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनी थीं। 

योशिमि यामाशिता: जापान की योशिमि यामाशिता ने इस साल एएफसी चैंपियंस लीग के दौरान इतिहास रचा था। वो इस टूर्नामेंट में रेफरी बनने वाली पहली महिला बनी थीं।


फीफा ने क्या कहा?
फीफा रेफरी समिति के अध्यक्ष पियरलुइगी कोलिना ने कहा, "यह एक लंबी प्रक्रिया का अंत है। यह कई साल पहले फीफा पुरुषों के जूनियर और सीनियर टूर्नामेंट में महिला रेफरी की भूमिका के साथ शुरू हुई थी। हम स्पष्ट रूप से इस बात पर जोर देते हैं कि हमारे लिए गुणवत्ता मायने रखती है महिला या पुरुष नहीं। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में महत्वपूर्ण पुरुषों की प्रतियोगिताओं के लिए महिला मैच अधिकारियों का चयन सामान्य माना जाएगा और सनसनीखेज नहीं होगा। ये महिलाएं फीफा विश्व कप में शामिल होने के लायक हैं क्योंकि उन्होंने लगातार उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed