फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIFA World Cup Lionel Messi can retire after World Cup last match of career played at home ground

FIFA World Cup: मेसी वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से ले सकते हैं संन्यास, घरेलू मैदान पर खेला आखिरी मैच

Sat, 26 Mar 2022 05:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 26 Mar 2022 05:37 PM IST
सार

मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 159वें मैच में 81वां गोल किया। अर्जेटीना की टीम पहले ही कतर में नवंबर-दिसंबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 10 टीमों की दक्षिण अमेरिकी जोन तालिका में 16 मैचों में 38 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
FIFA World Cup Lionel Messi can retire after World Cup last match of career played at home ground
messi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में एक अर्जेंटीना के लियोनल मेसी इस साल कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह सकते हैं। उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच शुक्रवार (25 जनवरी) की रात को खेला। उन्होंने मशहूर बोम्बेनेरा स्टेडियम में शानदार गोल कर दर्शकों को भावुक कर दिया। कई दर्शक गोल होने के बाद रोते हुए नजर आए। मेसी ने मैच के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन


अर्जेंटीना ने दक्षिणी अमेरिका वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग राउंड में वेनेजुएला को 3-0 से हराया। मैच में निकोलस गोंजालेज ने अर्जेंटीना के लिए पहला गोल 35वें मिनट में किया। इसके बाद एंजेल डी मारिया ने 79वें मिनट और लियोनल मेसी ने 82वें मिनट में गोल दागा। पेरिस सेंट जर्मेन की ओर से क्लब फुटबॉल खेलने वाले मेसी के लिए यह साल उतना शानदार नहीं रहा है। ऐसा लग रहा है कि वे पेरिस सेंट जर्मेन की टीम में खेल का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। अर्जेंटीना से जुड़ते ही मेसी अपने पुराने फॉर्म में नजर आए।
विज्ञापन


मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 159वें मैच में 81वां गोल किया। अर्जेटीना की टीम पहले ही कतर में नवंबर-दिसंबर में होने वाले मैच के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 10 टीमों की दक्षिण अमेरिकी जोन तालिका में 16 मैचों में 38 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ब्राजील 42 अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, वेनेजुएला 10 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी ने मैच के बाद कहा, "मुझे नहीं पता कि विश्व कप के बाद मैं क्या करूंगा। मैं अभी यह सोच रहा हूं कि सामने क्या आ रहा है। कतर के बाद मुझे कई चीजों के बारे में फिर से सोचना होगा।" मेसी ने पिछले साल टीम के साथ अपना पहला खिताब जीता था। अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका में जीत हासिल की थी। मेसी के बयान के बाद यह समझा जा रहा है कि वे कतर में होने वाले वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed