फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fifa has to switch the venue for the final of the Club World Cup in Qatar 2022

कतर ने 2022 विश्व कप स्टेडियम के उद्घाटन को टाला, एक साल बाद होगा अनावरण

Sun, 08 Dec 2019 09:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Dec 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Fifa has to switch the venue for the final of the Club World Cup in Qatar 2022
क़तर वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

कतर ने 2022 में होने वाले फीफा विश्व कप के आयोजन में इस्तेमाल वाले स्टेडियम के उद्घाटन को अगले साल के लिए टाल दिया है। फीफा ने शनिवार को बताया कि एजुकेशन सिटी स्टेडियम का अनावरण इस साल 18 दिसंबर को क्लब विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान होना था। इस मैच में एक टीम लीवरपूल है जबकि दूसरी टीम का फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन


स्टेडियम को अधिकारियों से प्रमाणपत्र मिलने में हो रही देरी के कारण क्लब विश्व कप के इस मुकाबले को खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। एजुकेशन सिटी का अनावरण अब 2020 में होगा लेकिन फीफा ने इसके लिए कोई तय तारीख की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


फीफा ने एक बयान में कहा कि एजुकेशन सिटी स्टेडियम का निर्माण पूरा हो चुका है और ये स्थल अब परिचालन में है। हालांकि जरूरी प्रमाणपत्र हासिल करने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। ऐसे में स्टेडियम पूरी क्षमता से फीफा क्लब विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल से पहले आवश्यक परीक्षण मुकाबलों की मेजबानी करने में असमर्थ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed