{"_id":"5f57ccd88ebc3e37bc4013be","slug":"fide-candidates-chess-tournament-will-start-from-november-1-russia-will-host","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिडे कैंडीडेट्स शतरंज टूर्नामेंट एक नवंबर से शुरू होगा, रूस ही करेगा मेजबानी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फिडे कैंडीडेट्स शतरंज टूर्नामेंट एक नवंबर से शुरू होगा, रूस ही करेगा मेजबानी
Tue, 08 Sep 2020 11:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chess
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के चैलेंजर का पता लगाने के लिए कैंडीडे्टस शतरंज टूर्नामेंट एक नवंबर से बहाल होगा। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। फिडे ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ को यह घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि कैंडीडेट्स टूर्नामेंट बहाल होगा, जिससे मैग्नस कार्लसन के चैलेंजर का चयन किया जाएगा। इसमें कहा गया कि आठवां दौर एक नवंबर 2020 से खेला जाएगा।’
विज्ञापन
टूर्नामेंट के लिए रूस के येकातेरिनबर्ग को ही मेजबान रखा जाएगा जबकि जॉर्जिया का तबिलिसी विकल्प होगा। गौरतलब है कि डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट सातवें दौर के बाद रोक दिया गया था। उस समय ग्रैंडमास्टर मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव (फ्रांस) और इयान नेपोमनियाश्चि (रूस) शीर्ष पर थे।
विज्ञापन