फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   federation cup: Avinash Sable, Neeraj Chopra, Tajinderpal Toor give India reason to cheer 

फेडरेशन कप: अविनाश साबले, नीरज चोपड़ा और तेजिंदर पाल तूर ने जीते स्वर्ण पदक 

Wed, 17 Mar 2021 10:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
federation cup: Avinash Sable, Neeraj Chopra, Tajinderpal Toor give India reason to cheer 
साबले, नीरज और तेजिंदर पाल - फोटो : social media

महाराष्ट्र के अविनाश साबले ने बुधवार को यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 3000 मीटर स्टीपलचेज में आठ मिनट 20.20 सेकंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के समय से स्वर्ण पदक जीता। साबले के साथ भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने भी अपने-अपने खेलों में स्वर्ण पदक जीते। नीरज ने प्रतियोगिता के तीसरे दिन नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में अपना ही मीट रिकॉर्ड तोड़ा जबकि तेजिंदर पाल तूर ने कई शानदार थ्रो किए।

विज्ञापन


ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके 26 वर्षीय साबले ने दोहा में चार अक्तूबर 2019 को विश्व चैंपियनशिप में आठ मिनट 21.37 सेकंड के समय से राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वहीं नीरज ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अंतिम प्रयास में 87.80 मीटर की दूरी पर भाला फेंका, जिससे उन्होंने नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने पांच मार्च को यहां इंडियन ग्रां प्री तीन में 88.07 मीटर से राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था और उन्होंने अपनी पिछली उपलब्धियों को पीछे छोड़ने के बजाय निरंतरता बरकरार रखने की भूख दिखाई।
विज्ञापन


उनसे पहले 26 वर्षीय तेजिंदर पाल सिंह तूर (पंजाब) ने 21.10 मीटर के ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क को हासिल करने के लिए दूर तक कई थ्रो फेंके। पहले उन्होंने 19.99 मीटर से शुरुआत की, जिसके बाद अगले चार वैध प्रयासों में 20 मीटर से ज्यादा 20.20 मीटर, 20.17 मीटर, 20.58 और 20.47 मीटर की दूरी तय की जिसमें से अंतिम प्रयास फाउल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारूल चौधरी (उत्तर प्रदेश) ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में कोमल जगदाले (महाराष्ट्र) को शुरू में रफ्तार पकड़ने दी लेकिन अंतिम 200 मीटर में फुर्ती दिखाकर आसान जीत दर्ज की। प्रियंका केरकेटा (झारखंड) ने ऊंची कूद में 6.10 मीटर से पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed