{"_id":"623a0bca77eb217d654b14ff","slug":"faiza-para-athletics-championship-indian-para-athlete-dharambir-sets-new-asian-record-won-silver-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faiza Para Athletics Championship: भारतीय पैरा एथलीट धर्मबीर ने बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड, जीता रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Faiza Para Athletics Championship: भारतीय पैरा एथलीट धर्मबीर ने बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड, जीता रजत पदक
Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
सार
43 देशों के 500 पैरा एथलीट टूर्नामेंट में भाग ले रहे। भारत ने फैजा अतंरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन तीन पदक जीते
विज्ञापन
धर्मबीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पैरा एथलीट धर्मबीर ने दुबई में आयोजित 13वीं फैजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुषों की एफ 32/51 क्लब थ्रो स्पर्धा में नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक हासिल किया। चैंपियनशिप के पहले दिन ही भारत ने तीन पदक जीते। देवेंद्र सिंह ने पुरुषों की चक्का फेंक की एफ44 स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं ज्योति बेहरा ने 400 मीटर महिलाओं के टी37/38/47 के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया।
एशियाई पैरा खेल 2018 के रजत पदक विजेता धर्मबीर ने 31.09 मीटर की दूरी तक थ्रो करके अल्जीरिया के वालिद फरहा (37.42 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान धर्मबीर नेएक नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं ग्रेट ब्रिटेन के स्टेफन मिलर ने 29.28 मीटर तक थ्रो कर कांस्य पदक जीता। देवेंद्र ने पुरुषों की चक्का फेंक एफ44 में 50.36 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर रजत पदक पर कब्जा किया।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड पिक्स सत्र में 43 देशों के 500 पैरा एथलीट भाग ले रहे हैं। जुलाई में राष्ट्रमंडल खेल और अक्तूबर में एशियन पैरा गेम्स के लिए यह प्रतियोगिता न्यूनतम मानक तय करता है।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह ने कहा- मैं अपने परिणाम से बहुत खुश हूं। कुछ महीने पहले स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उम्मीद नहीं थी कि इस प्रतियोगिता में भाग ले सकूंगा। लेकिन मैंने बीते कुछ महीनों में काफी मेहनत की। इस साल की शुरुआत पदक से करना अच्छा रहा।