फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   F1 Race Controversy Mercedes congratulate Max Verstappen after dropping appeal

F1 Race Controversy: मर्सिडीज ने वर्स्टापेन को जीत की शुभकामनाएं दी, लिखा- आपने इस रेस को रोचक बनाया

Thu, 16 Dec 2021 05:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

मर्सिडीज ने अपनी अपील वापस लेने के बाद वर्स्टापेन को जीत की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उन्होंने एफ-1 रेस की खिताबी जंग को सही मायने में शानदार बनाया। 
 

विज्ञापन
F1 Race Controversy Mercedes congratulate Max Verstappen after dropping appeal
मैक्स वर्स्टापेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फॉर्मूला वन टीम मर्सिडीज ने नए ड्राइवर चैंपियन मैक्स वर्स्टापेन और उनकी टीम रेड बुल को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हैमिल्टन और वर्स्टापेन के बीच की जंग ने खिताबी रेस को सही मायने में शानदार बनाया। इसके साथ ही मर्सिडीज ने बताया कि उन्होंने रेस के विवादित अंत को लेकर अपनी अपील भी वापस ले ली है। इसके साथ ही वर्स्टापेन आधिकारिक तौर पर अबू धाबी ग्रांड प्रिक्स के चैंपियन बन चुके हैं। मर्सिडीज के अपील वापस लेने के बाद इस फैसले में बदलाव की गुंजाइश पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। 
विज्ञापन


रेड बुल के वर्स्टापेन ने सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को पीछे छोड़कर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। इस रेस के आखिरी लैप में सेफ्टी कार के ट्रैक से हटने में देरी हुई थी और इसके बाद मर्सिडीज के समर्थकों ने इस बात का विरोध किया। मर्सिडीज ने दो बार इसके खिलाफ अपील भी की थी, लेकिन उनकी दोनों अपील खारिज होने के बाद उन्होंने तीसरी अपील नहीं की और वर्स्टापेन को जीत की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


क्या था विवाद
इस रेस के बाद हैमिल्टन का कहना था कि लतीफी की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सुरक्षा कार की अवधि खत्म होने से पहले वर्स्टापेन उनसे आगे निकल चुके थे। हैमिल्ट इस बात को स्प्ष्ट करना चाहते थे कि कहीं यह नियमों के खिलाफ तो नहीं है। इसके अलावा जब वर्स्टापेन और हैमिल्टन की कारें बराबरी पर थीं और सिर्फ इंजन का शोर था तब वर्स्टापेन की कार हैमिल्टन के आगे आ गई थी। इस बात को लेकर भी विवाद हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed