{"_id":"5f00bf178ebc3e42e303ee97","slug":"f-1-driver-will-show-solidarity-against-racism-during-austrian-grand-prix","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री के दौरान नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखायेंगे एफ वन ड्राइवर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री के दौरान नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखायेंगे एफ वन ड्राइवर
Sat, 04 Jul 2020 11:10 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
फॉर्मूला 1 रेस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मूला वन के सभी 20 ड्राइवर रविवार को सत्र की पहली ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री में नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति एकजुटता दिखायेंगे। ये सभी ड्राइवर सामूहिक रूप से नहीं बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर इस लड़ाई को समर्थन देंगे। इससे पहले इंग्लैंड और जर्मनी में फुटबॉलरों ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन को समर्थन दिया था।
विज्ञापन
ग्रां प्री ड्राइवर संघ ने शनिवार को कहा कि सभी 20 ड्राइवर और उनकी टीमें नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई के समर्थन में हैं। सभी को अपने तरीके से इसे जाहिर करने का अधिकार है। अमेरिका के मिनियापोलिस में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस बर्बरता के बाद मौत के बाद से दुनिया भर में नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। मौजूदा ग्रां प्री में एफवन के एकमात्र अश्वेत ड्राइवर और छह बार के चैम्पियन लुईस हैमिल्टन पहले भी इस मामले में बोल चुके हैं।
विज्ञापन