फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Every medal I have won is a story of struggle says MC Mary Kom

सांसद बनने के बाद मेरीकॉम ने जीता पहला मेडल, कहा-मेरा हर पदक संघर्ष की कहानी

Wed, 08 Nov 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 08 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
Every medal I have won is a story of struggle says MC Mary Kom
एमसी मेरीकॉम - फोटो : PTI

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का कहना है कि उनका हर पदक संघर्ष की कहानी है। लेकिन उनका पांचवां एशियाई चैंपियनशिप स्वर्ण पदक सबसे खास है क्योंकि कई अड़चनों के बाद यह उनकी झोली में आया। इस दौरान वह पिछले एक साल से रिंग से बाहर रही थी।

विज्ञापन

 
मैरीकॉम ने बुधवार को भारतीय बॉक्सिंग में एक और इतिहास लिख दिया। वियतनाम के हो चिन मिन्ह सिटी में हुई एशियाई चैंपियनशिप में अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता और यह कारनामा करने वाली वह पहली महिला बॉक्सर बनी। उन्होंने 48 किलो लाइट फ्लाइवेट वर्ग के फाइनल में उत्तर कोरिया की किम हयांग मि को एकतरफ मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


और पढ़ें...मैरी कॉम का 'गोल्डन पंच', एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के बाद राज्यसभा सांसद मैरीकॉम ने कहा, ‘सभी पदकों की तरह यह पदक मेरे लिए खास है। इस पदक जीत में एक अपनी संघर्ष की कहानी है। हर पदक, जिसे मैंने जीता है, कठिन संघर्ष की यात्रा को बयां करता है। यह पदक मेरे सांसद बनने के बाद आया है और इसकी मुझे उम्मीद थी। इससे मेरा कद बढ़ेगा और मै प्रोत्साहित भी हूं। आग भी मेरा कद बढ़ता रहेगा।’

35 वर्षीय राज्यसभा सांसद बॉक्सर शीर्ष पर पहुंचने के बाद भी आमजीवन में सक्रिय हैं। वह इंफाल में अपने पति ओनलेर कॉम के साथ अपनी एकेडमी चलाती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक सांसद के तौर पर सक्रिय रही हूं। मैंने नियमित रूप से संसदीय कार्यवाही में हिस्सा ले रही हूं और इस सबके व्यस्तता के बावजूद मैंने इस चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत की। जब से मैं सरकारी ऑब्जर्बर बनी हूं, मैंने स्पोर्ट्स स्तर पर कई बैठक की हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे समझ रहे होंगे कि यह कितना कठिन है। मैं कई भूमिका को निभा रही हूं। मैं मां भी हूं। मेरे तीन बेटे भी हैं, उनकी देखभाल भी करती हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed