फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Emergency in tokyo, fans and spectators cannot celebrate during olympic games

Tokyo Olympics: टोक्यो में लगा आपातकाल, लोग नहीं मना पाएंगे ओलंपिक से जुड़े जश्न

Mon, 12 Jul 2021 07:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 12 Jul 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Emergency in tokyo, fans and spectators cannot celebrate during olympic games
तोक्यो ओलंपिक - फोटो : Agency (File Photo)

ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय बाकी है, लेकिन टोक्यो में बढ़ते कोरोना के मामलों ने आयोजकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि 11 दिन पहले जापान की राजधानी में सोमवार से आपातकाल लागू कर दिया गया। छह सप्ताह का यह आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन


महामारी के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है जब टोक्यो में आपातकाल लागू किया गया है। नए आपातकाल का मुख्य लक्ष्य बार और रेस्तरां में परोसी जाने वाली शराब को रोकना है क्योंकि अधिकारी चाहते हैं कि लोग सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने की जगह घर में रहें और टेलीविजन पर इन खेलों का लुत्फ उठाएं।
विज्ञापन


आपातकाल के दौरान पार्क, संग्रहालय, थिएटर और अधिकांश दुकानें एवं रेस्तरां को रात 8 बजे बंद करने का अनुरोध किया गया है। टोक्यो के निवासियों से गैर-जरूरी चीजों के लिए बाहर निकलने से बचने और घर से काम करने का अनुरोध किया गया है। लोगों को मास्क पहनने और अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए कहा गया है। इस आपातकाल से टोक्यो की 1.4 करोड़ जनता के साथ चिबा, सैतामा और कानागावा जैसे आसपास के शहरों के कुल 3.1 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। इस आपातकाल के उपायों को ओसाका और दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में भी लागू किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में प्रशंसकों के नहीं होने से इसका 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक पर भी काफी असर पड़ेगा। नए प्रतिबंधों के बाद प्रशंसक इन खेलों को सिर्फ टेलीविजन पर देख पाएंगे।

टोक्यो में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 950 मामले सामने आए पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा है। जापान ने हालांकि दूसरे देशों की तुलना में वायरस का बेहतर तरीके से सामना किया है। वहां इसके लगभग 8.20 लाख मामले दर्ज हुए हैं जिसमें से मरने वालो की संख्या 15,000 है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि टोक्यो के लोग बार-बार लगने वाले आपातकाल से उब गए हैं और इसमें अब सरकार का सहयोग नहीं कर रहे है। बड़ी संख्या में युवा रात आठ बजे के बाद सड़कों और पार्कों में इकट्ठा हो जा रहे है और उन्हें रोकने के लिए अधिकारियों ने रात में गश्त शुरू कर दिए हैं।


स्वास्थ्य मंत्री नोरिहिसा तमुरा ने कहा है कि ओलंपिक के उत्सव के बीच लोगों को शराब पीने से प्रभावी रूप से रोकना बड़ा सिरदर्द होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि जापान में लोग अपनी गर्मी की छुट्टियों और ओलंपिक के दौरान घूमने के कारण एथलीटों और अन्य प्रतिभागियों की तुलना में वायरस के प्रसार में अधिक खतरनाक हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed