फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Elder sister threatens dutee chand with imprisonment over same sex relationship revelation

दुती चंद ने स्वीकार किया था समलैंगिक रिश्ता, अब बड़ी बहन ने दी जेल भेजने की धमकी

Sun, 19 May 2019 10:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 May 2019 10:33 PM IST
सार

  • दुती चंद अपने समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने वाली पहली भारतीय ऐथलीट
  • उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने रिश्तेदार के साथ घर बसाना चाहती हूं
  • लेकिन, अब उन्हें लग रहा है डर, क्योंकि बड़ी बहन ने दी है जेल भेजने की धमकी
  • दरअसल, घर में उनकी बड़ी बहन की काफी धाक है और उनसे सभी डरते हैं

विज्ञापन
Elder sister threatens dutee chand with imprisonment over same sex relationship revelation
दुती चंद

विस्तार

युवा रिश्तेदार के साथ समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने वाली भारत की सबसे तेज धाविका दुती चंद के सामने अब अपने परिवार द्वारा स्वीकार किए जाने की कड़ी चुनौती है। 100 मीटर दौड़ में 11.24 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय रेकॉर्ड धारक दुती ने कहा कि उनके माता पिता ने अब तक इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं जताई है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी बहन ने उन्हें परिवार से बाहर करने के अलावा जेल भेजने की भी धमकी दी है। 

विज्ञापन

बड़ी बहन का घर में है दबदबा 

Elder sister threatens dutee chand with imprisonment over same sex relationship revelation
दुती चंद - फोटो : पीटीआई

एशियाई खेल 2018 में दो रजत पदक जीतने वाली 23 साल की दुती दुनिया की उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से समलैंगिक रिश्ता स्वीकार किया है। दुती ने कहा, ‘मेरे परिवार में मेरी बड़ी बहन का काफी दबदबा है। उसने मेरे बड़े भाई को घर से बाहर कर दिया, क्योंकि उसे उसकी पत्नी पसंद नहीं थी। उसने मुझे धमकी दी है कि मेरे साथ भी ऐसा ही होगा। लेकिन मैं भी वयस्क हूं जिसकी निजी स्वतंत्रता है। इसलिए मैंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने और सार्वजनिक करने का फैसला किया।’ 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए किया रिश्ते का खुलासा

Elder sister threatens dutee chand with imprisonment over same sex relationship revelation
dutee chand - फोटो : PTI

साथ ही उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने का है। इस धाविका ने अपनी जोड़ीदार का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले ने उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आने का हौसला दिया। दुती ने कहा कि इस रिश्ते को सार्वजनिक करने का एक और कारण यह भी था कि वह नहीं चाहती थी कि धाविका पिंकी प्रमाणिक के साथ जो भी हुआ वह उनके साथ भी हो। पिंकी पर उनकी लिव इन जोड़ीदार ने बलात्कार का आरोप लगाया था। पिंकी 2006 एशियाई खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थीं। 


 
विज्ञापन

बसाना चाहती हैं घर

Elder sister threatens dutee chand with imprisonment over same sex relationship revelation
dutee chand

हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही दुती ने कहा, ‘मेरे गांव की 19 साल की महिला से पिछले पांच साल से मेरा रिश्ता है। वह भुवनेश्वर के कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वह मेरी रिश्तेदार हैं और मैं जब भी घर आती हूं तो उनके साथ समय बिताती हूं। वह मेरे लिए जीवन साथी की तरह हैं और भविष्य में हैं उनके साथ घर बसाना चाहती हूं।’ उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल एतिहासिक फैसला सुनाते हुए आपसी सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक रिश्तों को गैर आपराधिक करार दिया था, लेकिन ऐसे लोगों के बीच विवाह अब भी भारत में वैध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed