{"_id":"5ef64f578ebc3e431b2fc1a0","slug":"elavenil-anish-among-34-member-core-group-picked-for-tokyo-olympic-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: इलावेनिल, अनीश समेत 34 निशानेबाजों को संभावित कोर ग्रुप में रखा गया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: इलावेनिल, अनीश समेत 34 निशानेबाजों को संभावित कोर ग्रुप में रखा गया
Sat, 27 Jun 2020 01:11 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलावेनिल वालारिवन और अनीश भानवाला समेत 34 निशानेबाजों को टोक्यो ओलंपिक के लिए 34 सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप में रखा गया है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने उन निशानेबाजों की सूची जारी की जो ओलंपिक के लिए अलग से अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित हो गए हैं, इन 34 निशानेबाजों में 15 ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं, लेकिन अपनी चयन नीति के तहत एनआरएआई के पास फॉर्म और औसत स्कोर के आधार पर एक या दो स्थान बदलने का अधिकार है।
विज्ञापन
महासंघ के एक सूत्र ने कहा, 'ये निशानेबाज अलग से अभ्यास करेंगे। निशानेबाजों के स्कोर और फॉर्म को देखते हुए टीम चुनते समय एक दो बदलाव किए जा सकते हैं।' एयर पिस्टल में पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू का नाम इस समूह में नहीं है। टोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में क्वालीफिकेशन की आखिरी तारीख छह जून 2021 है।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
- कोर समूह: पुरूष: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन: ऐश्वर्य प्रताप सिंह, पारूल कुमार, संजीव राजपूत, स्वप्निल कुसाले
- 10 मीटर राइफल: दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, पंकज सिंह, संदीप सिंह
- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल: अनीश भानवाला, विजयवीर सिंह
- 10 मीटर पिस्टल: अभिषेक वर्मा, ओमप्रकाश मूठारवाल, सौरभ चौधरी, शहजार रिजवी
- स्कीट: अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह, मैराज अहमद खान, शीराज शेख
- महिला: 50 मीटर राइफल
- थ्री पोजिशन: अंजुम मोद्गिल, गायत्री एन, सुनिधि चौहान, तेजस्विनी सावंत
- 10 मीटर राइफल: अंजुम मोद्गिल, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वालारिवन, श्रेया अग्रवाल
- 25 मीटर पिस्टल: अभिंद्य पाटिल, चिंकी यादव, मनु भाकर, राही सरनोबत
- 10 मीटर पिस्टल: अन्नुराज सिंह, ऐशा सिंह, मनु भाकर, यशस्विनी सिंह।