{"_id":"5e72484a8ebc3e76a112b1eb","slug":"dutee-chand-says-pre-olympic-training-fraught-with-virus-fears","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुती के लिए मुश्किल हुआ टोक्यो का टिकट कटाना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दुती के लिए मुश्किल हुआ टोक्यो का टिकट कटाना
Thu, 19 Mar 2020 08:18 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Mar 2020 08:18 AM IST
सार
- कोविड-19 महामारी के कारण यूरोपियन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के दरवाजे हुए बंद
- फर्राटा क्वीन ने कहा, मुझे नहीं लगता मैं ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर पाऊंगी
- 11.15 सेकंड है ओलंपिक क्वालिफिकेशन मार्क, यूरोप में इसे छूना संभव नहीं
- 11.22 सेकंड है दुती का 100 मीटर में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है
विज्ञापन
दुती चंद
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की फर्राटा क्वीन दुती चंद के लिए ओलंपिक का टिकट कटाना मुश्किल हो गया है। कारण कोविड-19 महामारी के कारण वह जर्मनी में अभ्यास सह प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रही हैं। दुती को जर्मनी में दो मार्च से ओलंपिक क्वालिफायर में भाग लेना था लेकिन वीजा और प्रायोजन मिलने के बावजूद वह कोरोना वायरस के कारण नहीं जा सकीं।
विज्ञापन
दुती ने कहा, 'मुझे जर्मनी में दो मार्च से अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा में भाग लेना था। मुझे यूरोप में कुछ अच्छी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना था ताकि ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर सकूं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण मेरी योजनाओं पर पानी फिर गया। मैंने वीजा और बाकी यात्रा दस्तावेज बना लिए थे। मैं जर्मनी जाने को तैयार थी कि मुझे वहां से संदेश मिला कि कोरोना के कारण मैं वहां नहीं आऊं। मैं बहुत निराश हूं।'
विज्ञापन
यह पूछने पर कि जुलाई-अगस्त में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का उन्हें कितना यकीन है, उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि मैं क्वालिफाई नहीं कर सकूंगी। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना कठिन है क्योंकि क्वालिफिकेशन मार्क 11.15 सेकंड है। यूरोप में प्रतिस्पर्धा कड़ी होती है जो वहां संभव नहीं है।'
विज्ञापन