फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dutee Chand says One May Fall In Love Anytime And With Anyone

लोग मुझे और मेरी जोड़ीदार को अलग नजरिए से देखते हैं: दुती

Wed, 01 Jul 2020 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 01 Jul 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Dutee Chand says One May Fall In Love Anytime And With Anyone
दुती चंद

भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने स्वीकार किया है कि पिछले साल महिला मित्र के साथ प्रेम का खुलासा करने के बाद लोग उन्हें 'अलग नजरिए से' देखने लगे लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन


फिलहाल भारत की सबसे तेज महिला धाविका मानी जाने वाली चौबीस साल की दुती ने समलैंगिक संबंध रखने वालों को साहस दिखाने को कहा। हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूत जोएल रीफमैन के साथ आनलाइन बातचीत के दौरान दुती ने कहा, 'किसी को भी कभी भी और किसी से भी प्यार हो सकता है। कोई भी ऐसा करने से पहले जात, धर्म या लिंग के बारे में फैसला नहीं करता।'
विज्ञापन


पिछले साल मई में दुती ने खुलासा किया था कि वह ओडिशा में अपने ही गांव की महिला से प्यार करती हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों से निजी जिंदगी छिपाने से बेहतर है कि चीजों का खुलासा कर दिया जाए। उन्होंने कहा, 'मेरी जोड़ीदार ने हमेशा मेरा समर्थन किया और मैंने उसे अपने जीवन के लिए चुना है। लोग हमें अलग नजरिये से देख सकते हैं और समलैंगिक कह सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमें अपना जीवन एक दूसरे के साथ बिताना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दुती के परिवार ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और उनकी बड़ी बहन ने तो उनसे रिश्ता तोड़ने तक की धमकी दी थी लेकिन दुती झुकी नहीं और उस महिला के साथ ही आगे बढ़ने की इच्छा जताई।उन्होंने कहा, 'जो भी प्यार करते हैं लेकिन दुनिया से डरते हैं उन्हें साहस दिखाना चाहिए क्योंकि दुनिया हर अच्छी चीज को स्वीकार करने में समय लेती है।' दुती ने कहा, 'इसलिए कृपया करके डरे नहीं क्योंकि यह आपका जीवन और आपकी खुशी है।'


सार्वजनिक तौर पर खुलासा करने के बाद दुती विश्व विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ का खिताब 11.32 सेकेंड के समय के साथ जीता था। दुती महिला 100 मीटर में 11.26 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed