{"_id":"5f5731974dde65077723ce27","slug":"dustin-johnson-clinches-fedex-cup-title-with-tour-championship-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tour Championship: डस्टिन जॉनसन ने पहली बार जीता फेडएक्स कप, मिला अरबों का इनाम ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tour Championship: डस्टिन जॉनसन ने पहली बार जीता फेडएक्स कप, मिला अरबों का इनाम
Tue, 08 Sep 2020 12:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
डस्टिन जॉनसन
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डस्टिन जॉनसन ने पीजीए टूर चैंपियनशिप में तीन शॉट की जीत के साथ पहली बार फेडएक्स कप अपने नाम किया। इसके लिए उन्हें डेढ़ करोड़ डॉलर (एक अरब रुपये से ज्यादा) की इनामी राशि मिली।
विज्ञापन
जॉनसन ने जब पीजीए टूर में पदार्पण करने के बाद 113,571 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की थी तो उन्हें लगा था कि वह धनवान हो गए हैं लेकिन अब फेडएक्स कप की जीत उन्हें इसके साथ सम्मान भी लगता है।
विज्ञापन
टूर चैंपियनशिप के आखिरी दौर में दो अंडर 68 का कार्ड खेलने वाले जॉनसन ने कहा, 'निश्चित तौर यह सम्मान है। मैं वास्तव में फेडएक्स कप चैंपियन बनना चाहता था। मैं यह ट्रॉफी हासिल करना चाहता था। यह ऐसा था, जिसे मैं अपने करियर के दौरान हासिल करना चाहता था।'
विज्ञापन
जॉनसन ने टूर चैंपियनशिप में कुल 21 अंडर का स्कोर बनाया जबकि जेंडर शॉफेल और जस्टिन थामस 18 अंडर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि फेडएक्स कप पीजीए टूर की चैंपियनशिप ट्रॉफी है।