{"_id":"5d7bad518ebc3e016b6aef36","slug":"duryodhan-singh-negi-enters-into-next-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्योधन अगले दौर में, सभी भारतीय आगे बढ़े","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दुर्योधन अगले दौर में, सभी भारतीय आगे बढ़े
Fri, 13 Sep 2019 08:23 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
दुर्योधन सिंह नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय चैम्पियन दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां विश्व पुरूष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के शुरुआती मुकाबले में अर्मेनिया के कोरयुन अस्तोयान को 4-1 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस भारतीय का सामना सोमवार को राउंड 32 में जोर्डन के छठे वरीय जेयाद इयाशाश से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली।
विज्ञापन
अर्मेनियाई मुक्केबाज भारतीय की तुलना में ज्यादा मजबूत था लेकिन उसके पंच इतने ताकतवर नहीं थे। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी मनीष कौशिक (63 किग्रा) और ब्रिजेश यादव (81 किग्रा) ने इससे पहले अपनी शुरूआती बाउट जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
वहीं एशियाई चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा) और एशियाई रजत पदक जीतने वाले दो मुक्केबाज कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली।
विज्ञापन