फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dubai Championship: Djokovic lost to Berrettini in Dubai Championship, Raducanu lost against Mukova

Dubai Championship: दुबई चैंपियनशिप में बेरेटिनी से हारे जोकोविच, मुकोवा के खिलाफ हारी राडुकानु

Wed, 19 Feb 2025 02:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

बेरेटिनी ने अपने करियर में 10वीं बार शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल की और दूसरे दौर में टेलोन ग्रीक्सपूअर का सामना करेंगे।

विज्ञापन
Dubai Championship: Djokovic lost to Berrettini in Dubai Championship, Raducanu lost against Mukova
जोकोविच - फोटो : Twitter

विस्तार

नोवाक जोकोविच मंगलवार को कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में मातियो बेरेटिनी के हाथों शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे सर्बिया के जोकोविच को सीधे सेट में 6-7, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी 37 वर्षीय जोकोविच की इटली के खिलाड़ी के खिलाफ पांच मैच में यह पहली हार है। जोकोविच को अब एटीपी टूर पर 100 खिताब जीतने वाले जिमी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) के क्लब में शामिल होने के लिए और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन पैर की मांसपेशियों की चोट के कारण उन्हें एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ मैच के बीच से हटना पड़ा। जोकोविच ने कहा कि उन्हें कोई दर्द या परेशानी महसूस नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ एक बेहतर खिलाड़ी से हार गया। मैं अपने वांछित स्तर पर नहीं था और यह हो सकता है कि मैं अब भी उस तरह से मूव नहीं कर पा रहा हूं जैसा कि मैं चाहता हूं। लेकिन मैं बिना दर्द के खेला इसलिए इसमें कोई बहाना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरेटिनी ने अपने करियर में 10वीं बार शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल की और दूसरे दौर में टेलोन ग्रीक्सपूअर का सामना करेंगे। मंगलवार को ही दूसरे वरीय एलेक्स डि मिनोर ने रोमन सफीउलिन को 6-1, 7-5 से हराया। वहीं, ब्रिटेन की ऐमा राडुकानु को दुबई टेनिस चैंपियनशिप के महिला एकल के दूसरे दौर में कैरोलिन मुकोवा के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा।

राडुकानु ने दूसरे सेट में 0-4 से पिछड़ने के बाद सेट को टाईब्रेकर में खींचा लेकिन मुकोवा को 6-7, 4-6 से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाईं। अमेरिकी ओपन 2021 चैंपियन राडुकानु मंगलवार को दूसरे गेम के बाद अंपायर की कुर्सी के पास जाते समय रोती हुई दिखाई दीं और कोर्ट दो पर उनके मुकाबले को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

अंपायर ने तुरंत टूर्नामेंट के आयोजकों को बुलाया जबकि मुकोवा ने भी उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद राडुकानु ने एक तौलिया उठाया, अपना चेहरा पोंछा, सिर हिलाया और मैच जारी रखा। महिला टूर के आयोजकों ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि राडुकानु से सोमवार को एक व्यक्ति ने संपर्क किया था जिसने सार्वजनिक स्थान पर ‘अड़ियल व्यवहार किया’ और मंगलवार को मैच के दौरान पहली कुछ पंक्तियों में इसी व्यक्ति की पहचान की गई और बाद में उसे बाहर निकाल दिया गया।


खतरे के आकलन तक उसे सभी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मुकोवा अगले दौर में दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी मैकार्टनी कैसलर से भिड़ेंगी जिन्होंने उलटफेर करते हुए अमेरिकी ओपन 2023 चैंपियन कोको गॉफ को 6-4, 7-5 से हराया। इससे पहले दूसरी वरीय इगा स्वियातेक ने विक्टोरिया अजारेंका को 6-0, 6-2 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उनकी भिड़ंत गत चैंपियन जैस्मिन पाओलिनी से होगी। एलेना रिबाकिना, जेसिका पेगुला और पाउला बेडोसा ने भी अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed