{"_id":"5f5798968ebc3e446d5bb6a6","slug":"dronacharya-awardee-athletics-coach-virender-poonia-tested-covid19-positive-with","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित एथलेटिक्स कोच वीरेंदर पूनिया कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित एथलेटिक्स कोच वीरेंदर पूनिया कोरोना पॉजिटिव
Tue, 08 Sep 2020 08:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Sep 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
वीरेंदर पूनिया
- फोटो : facebook@Virendar Poonia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी का खतरा अभी बरकरार है। एक के बाद एक दिग्गज इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त एथलेटिक्स कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी वीरेंदर पूनिया भी इससे प्रभावित हुए हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पूनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें जयपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
47 वर्षीय वीरेंदर पूनिया ओलंपियन चक्का फेंक खिलाड़ी और राजस्थान से विधायक कृष्णा पूनिया के पति भी हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले हफ्ते मेरे शरीर में दर्द उठा और गला खराब हो गया। मैने कोरोना जांच कराई जो पॉजिटिव आई है।' पूनिया ने कहा, ‘आज चौथा दिन है और मैं ठीक हूं। गले और शरीर में दर्द है लेकिन बेहतर होने की उम्मीद है। चार-पांच दिन में फिर जांच होगी।’
विज्ञापन
पिछले पाँच दिन से कुछ तबियत ठीक नहीं थी आज कोरोना टेस्ट करवा तो पोजिटिव आया है पिछले पाँच दिन से मै होम कोरोटाईन हू।...
Posted by Virendar Poonia on Saturday, 5 September 2020
विज्ञापन