{"_id":"5d3a401d8ebc3e6ce378324d","slug":"dresel-breaks-american-records-but-missed-world-record-by-0-05-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेसेल ने तोड़ा अमेरिकी रिकॉर्ड पर 0.05 सेकंड से विश्व रिकॉर्ड से चूके ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ड्रेसेल ने तोड़ा अमेरिकी रिकॉर्ड पर 0.05 सेकंड से विश्व रिकॉर्ड से चूके
Fri, 26 Jul 2019 05:19 AM IST
Nilesh Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
swimming
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के सेलेब ड्रेसेल ने दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू में चल रही फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण 46.96 सेकंड के साथ जीता। हालांकि ड्रेसेल 0.05 सेकंड से ब्राजील के सीजर सिएलो (46.91 सेकंड, 2009) के विश्व रिकॉर्ड से चूक गए। उन्होंने नया अमेरिका रिकॉर्ड जरूर बना दिया, जो दो साल पहले (47.17 सेकंड) ड्रेसेल ने ही कायम किया था।
विज्ञापन
ओलिविया ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
अमेरिका की ओलिविया स्मोलिगा ने महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का स्वर्ण अमेरिकी रिकॉर्ड के साथ जीता। चौबीस वर्षीय ओलिविया 27.33 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने साल पहले बनाया गया 27.43 सेकंड का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन