{"_id":"5bd2c6e8bdec226d0679c8e1","slug":"doubt-over-fig-individual-apparatus-world-cup-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठनों की लड़ाई के चलते भारतीय जिमनास्ट का ओलंपिक में खेलने हुआ मुश्किल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
संगठनों की लड़ाई के चलते भारतीय जिमनास्ट का ओलंपिक में खेलने हुआ मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) और स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SAI)के बीच विवाद में भारतीय जिमनास्ट पिस रहे हैं। जिसके चलते अब उनकी विश्व कप में प्रतिभागिता पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जो 22-25 नवम्बर के बीच कॉटबस (जर्मनी) में होनी है। बता दें कि यह इवेंट टोक्यो ओलंपिक 2020 का क्वालिफायर है।
विज्ञापन
इसके पहले दोहा में गुरुवार से शुरू हुए आर्टिस्टिक जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप में भी भारत की प्रणति दास, पपिया दास, आदित्य राणा और गौरव कुमार भाग नहीं ले पाए।
विज्ञापन
कॉटबस इवेंट में भाग लेने के लिए अपनी एंDट्रीज भेजने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर थी। जिसके तहत जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दीपा कर्माकर, अरूणा बुद्धा रेड्डी, प्रणती, रोक्श कुमार पात्रा, आशीष कुमार और योगेश्वर के नाम आगे बढ़ाए थे। योगेश्वर को छोड़कर सभी नाम टॉप (टारगेट ओलंपिक पोडियम) स्कीम के लिए शामिल थे।
विज्ञापन