{"_id":"5de912b28ebc3e5495362a7c","slug":"dope-tainted-neeraj-dropped-from-tops-deepika-kumari-chinki-yadav-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाज दीपिका और शूटर मेराज टॉप्स में शामिल, डोप टेस्ट में फेल मुक्केबाज नीरज बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तीरंदाज दीपिका और शूटर मेराज टॉप्स में शामिल, डोप टेस्ट में फेल मुक्केबाज नीरज बाहर
Thu, 05 Dec 2019 07:52 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 05 Dec 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
नीरज
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए टॉरगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के अलावा 15 खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इनमें तीरंदाज दीपिका कुमारी, बोंबाइला देवी, अंकिता भक्त, पैरा तीरंदाजी विवेक चिकारा, हरविंदर सिंह, राकेश कुमार, श्याम सुंदर के अलावा उत्तर प्रदेश के निशानेबाज मेराज अहमद खान, मध्य प्रदेश के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, चिंकी यादव और तेजस्वनी सावंत को शामिल किया गया।
विज्ञापन
पैरा एथलीट निषाद कुमार, अजीत सिंह, योगेश कठूनिया और टी मरियप्पन और पैरा शटलर नागर कृष्णा को भी जगह दी गई है। यूपी के ही जेवेलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह और रोहित यादव को टॉप्स के डेवलपमेंटल ग्रुप में रखा गया है। खराब प्रदर्शन के कारण शूटर रवि कुमार और ओमप्रकाश मिठरवाल और डोप में पॉजिटिव पाई गईं बॉक्सर नीरज गोयल को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन