{"_id":"661e64db7a4dbc35bc015bc2","slug":"discuss-throw-mykolas-broke-the-38-year-old-discus-throw-world-record-threw-the-disc-74-35-meters-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Discuss Throw: मायकोलास ने 38 साल पुराना डिस्कस थ्रो का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, 74.35 मीटर दूर चक्का फेंका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Discuss Throw: मायकोलास ने 38 साल पुराना डिस्कस थ्रो का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, 74.35 मीटर दूर चक्का फेंका
Tue, 16 Apr 2024 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रामोना (अमेरिका)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रामोना (अमेरिका)।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:15 PM IST
सार
वर्ल्ड एथलेटिक्स के मुताबिक अलेक्ना का थ्रो 244 फुट 1 (74.41 मीटर) इंच नापा गया था, लेकिन बाद में इसे 74.35 मीटर कर दिया गया। हालांकि रिकॉर्ड को अभी वल्र्ड एथलेटिक्स से मान्यता मिलना बाकी है।
विज्ञापन
मायकोलास
- फोटो : X / @WorldAthletics
विस्तार
लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना ने डिस्कस थ्रो का 38 साल पुराना विश्व कीर्तिमान भंग कर दिया। उन्होंने 1986 में जर्मनी के जुर्गेन शुल्ट की ओर से स्थापित 74.08 मीटर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। अलेक्ना ने ओकलाहामा थ्रोज सीरीज कंपटीशन में 243 फुट 11 इंच (74.35 मीटर) दूर चक्का फेंका।
वर्ल्ड एथलेटिक्स के मुताबिक अलेक्ना का थ्रो 244 फुट 1 (74.41 मीटर) इंच नापा गया था, लेकिन बाद में इसे 74.35 मीटर कर दिया गया। हालांकि रिकॉर्ड को अभी वल्र्ड एथलेटिक्स से मान्यता मिलना बाकी है। 21 वर्षीय एलेक्ना कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में जूनियर हैं। वह विश्व चैंपियनशिप में दो बार पदक जीत चुके हैं।
2022 में उन्होंने रजत और बीते वर्ष उन्होंने कांस्य पदक जीता था। एलेक्ना ने अपने पिता वर्जीलियस एलेक्ना को भी पीछे धकेल दिया है। शुल्ट के बाद सर्वश्रेष्ठ थ्रो वर्जीलियस की 73.88 मीटर थी, जो अब तीसरे स्थान पर आ गई है। एलेक्ना ने यह रिकॉर्ड क्यूबा की यामे पेरेज की ओर से एक दिन पहले ही फेंकी गई महिलाओं की सर्वश्रेष्ठ थ्रो 73.09 के बाद बनाया है।