फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति हैं टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर, अब पत्नी ने CWG 2018 में देश के लिए जीते इतने मेडल

Mon, 16 Apr 2018 07:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
Dipika Pallikal Karthik wife of Dinesh Karthik wins two silver medals for Indian in CWG 2018
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेल 2018 में भारत का विजयी अभियान खत्म हुआ। रविवार को इसके आखिरी दिन भी भारत का सुनहरा प्रदर्शन जारी रहा। जहां साइना नेहवाल ने महिला सिंगल मुकाबले में गोल्ड जीता तो 26 गोल्ड 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज के साथ भारत ने तीसरे पायदान पर रह कर इतिहास रच दिया। स्क्वॉश टीम ने इस मर्तबा इतिहास रच दिया। स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने इसमें अहम भूमिका निभाई।
Dipika Pallikal Karthik wife of Dinesh Karthik wins two silver medals for Indian in CWG 2018
ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने कॉमनवेल्थ खेल के आखिरी दिन रविवार को सिल्वर मेडल जीता। यहां वो अपना खिताब बचाने में नाकामयाब रही। यह जोड़ी खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की जोली किंग और अमांडा लांडर्स मर्फी से 9-11, 8-11 से हार गई। भारतीय जोड़ी रेफरी के कुछ फैसलों से साफ तौर पर नाखुश दिख रही थी।
Dipika Pallikal Karthik wife of Dinesh Karthik wins two silver medals for Indian in CWG 2018
इस तरह से भारत ने स्क्वॉश में अपने अभियान का अंत दो रजत पदक के साथ किया। शनिवार को भी दीपिका पल्लीकल ने मिश्रित युगल फाइनल में सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि यहां भी उन्होंने रेफरिंग पर सवाल उठाए थे जब उन्हें और सौरव घोषाल को आस्ट्रेलिया की डोना उर्कहार्ट और कैमरन पिल्लै से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Pallikal Karthik wife of Dinesh Karthik wins two silver medals for Indian in CWG 2018
- फोटो : getty
मेडल्स के लिहाज से यह भारतीय स्क्वॉश टीम का कॉमनवेल्थ खेल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। स्क्वॉश को 1998 में कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल किया गया था। पल्लीकल और चिनप्पा का 2014 में जीता गया गोल्ड इस खेल में भारत का स्क्वॉश में पहला पदक भी था। इससे पहले 1998 से 2010 तक भारत स्क्वॉश में पदक नहीं जीत पाया था। 21 सितंबर 1991 को जन्मीं 27 वर्षीय दीपिका ने क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी रचाई है। आगे देखिए दोनों की लव स्टोरी
विज्ञापन
Dipika Pallikal Karthik wife of Dinesh Karthik wins two silver medals for Indian in CWG 2018
दिनेश कार्तिक और दीपिका की मुलाकात 2013 में हुई थी। दीपिका और दिनेश कार्तिक की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। दीपिका दिनेश की दूसरी पत्नी हैं। कार्तिक ने निकिता के साथ चले लंबे अफेयर के बाद 2007 में उनसे शादी कर ली थी। दोनों लगभग 5 साल साथ रहे, लेकिन उनकी पत्नी और टीम के ही दूसरे खिलाड़ी मुरली विजय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक समय मुरली विजय और कार्तिक पक्के दोस्त थे लेकिन इस वजह से उनकी दोस्ती भी टूट गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed