फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   dipa karmakar won gold in world challenge cup pm modi congratulates

दीपा ने वर्ल्ड चैलेंज कप में जीता गोल्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जिम्नास्ट को दी बधाई

Sun, 08 Jul 2018 11:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
dipa karmakar won gold in world challenge cup pm modi congratulates
दीपा कर्माकर

लगभग दो साल के बाद वापसी करने वाली स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने रविवार को तुर्की में वर्ल्ड चैलेंज कप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दीपा ने जिमनास्टिक की वॉल्ट स्पर्धा में 14.150 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिमनास्ट 2016 में हुए रियो ओलंपिक में वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं। तब क्वालिफिकेशन राउंड में वह 13.400 के साथ शीर्ष पर थीं। वर्ल्ड चैलेंज कप में यह दीपा का पहला मेडल है। दीपा बैलेंस बीम के भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वह क्वालिफिकेशन में 11.850 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। 
विज्ञापन


रियो ओलंपिक के बाद दीपा को चोट लग गई थी। उसके बाद उनकी सर्जरी हुई और दोबारा फिटनेस हासिल करने में ज्यादा समय लगने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सकीं। वह अगस्त में जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में 10 सदस्यीय भारतीय जिमनास्टिक टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की में हुए वर्ल्ड चैलेंज कप की वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर दीपा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिम्रास्ट हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दीपा को जीत पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि भारत को दीपा पर नाज है। उन्हें तुर्की में हुए वर्ल्ड चैलेंज कप में स्वर्ण जीतने पर बधाई। यह स्वर्णिम जीत उनकी कभी न हारने की जीत है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed