{"_id":"5bf5d981bdec2269b262faac","slug":"dipa-karmakar-ready-for-artistic-gymnastics-world-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक का टिकट हासिल करने के इरादे से विश्व कप में उतरेंगी दीपा करमाकर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक का टिकट हासिल करने के इरादे से विश्व कप में उतरेंगी दीपा करमाकर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
दीपा करमाकर
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर एशियाई खेलों में चोट के कारण निराशा झेलने के बाद ओलंपिक का टिकट कटाने के इरादे से बृहस्पतिवार से जर्मनी के कॉट्टबस में शुरू हो रहे कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप में भाग लेंगी। चार दिवसीय चैंपियनशिप में आठ स्पर्धाओं को शामिल किया गया है, जिसमें जिम्नास्टों के पास तीन शीर्ष स्कोर वाले प्रारूपों से ओलंपिक का कोटा हासिल करने का मौका होगा।
विज्ञापन
दीपा के अलावा भारतीय दल में बी अरूणा रेड्डी, आशीष कुमार और राकेश पात्रा भी होंगे जो अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ना चाहेंगे। रियो ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा से भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें होगी।
विज्ञापन
उन्होंने इस साल जुलाई में तुर्की में विश्व चैलेंज कप में स्वर्ण पदक जीता था। अरुणा ने भी मेलबर्न में हुए पिछले विश्व कप में पॉल वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था जो इस बार और बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी।
विज्ञापन
पुरुषों में भारत की नजरें आशीष पर होगी जिन्होंने 2010 एशियाई खेलों में कांस्य (फ्लोर एक्सरसाइज) और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में एक कांस्य अैर रजत पदक जीता था। राकेश ने भी हाल के दिनों में अच्छा खेल दिखाया। वह पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में मामूली अंतर से पदक सेचूक गए थे और चौथे स्थान पर रहे थे।