फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   dipa karmakar ready for artistic gymnastics world cup 2018

ओलंपिक का टिकट हासिल करने के इरादे से विश्व कप में उतरेंगी दीपा करमाकर

Thu, 22 Nov 2018 03:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
dipa karmakar ready for artistic gymnastics world cup 2018
दीपा करमाकर - फोटो : getty

भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर एशियाई खेलों में चोट के कारण निराशा झेलने के बाद ओलंपिक का टिकट कटाने के इरादे से बृहस्पतिवार से जर्मनी के कॉट्टबस में शुरू हो रहे कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप में भाग लेंगी। चार दिवसीय चैंपियनशिप में आठ स्पर्धाओं को शामिल किया गया है, जिसमें जिम्नास्टों के पास तीन शीर्ष स्कोर वाले प्रारूपों से ओलंपिक का कोटा हासिल करने का मौका होगा।

विज्ञापन


दीपा के अलावा भारतीय दल में बी अरूणा रेड्डी, आशीष कुमार और राकेश पात्रा भी होंगे जो अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ना चाहेंगे। रियो ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा से भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें होगी।
विज्ञापन


उन्होंने इस साल जुलाई में तुर्की में विश्व चैलेंज कप में स्वर्ण पदक जीता था। अरुणा ने भी मेलबर्न में हुए पिछले विश्व कप में पॉल वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था जो इस बार और बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों में भारत की नजरें आशीष पर होगी जिन्होंने 2010 एशियाई खेलों में कांस्य (फ्लोर एक्सरसाइज) और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में एक कांस्य अैर रजत पदक जीता था। राकेश ने भी हाल के दिनों में अच्छा खेल दिखाया। वह पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में मामूली अंतर से पदक  सेचूक गए थे और चौथे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed