{"_id":"5e9ec9f7c7345e3ac7200522","slug":"dingko-singh-to-be-brought-to-delhi-by-air-ambulance-for-cancer-treatment-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच कैंसर के इलाज के लिए पूर्व चैंपियन डिंको सिंह को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लॉकडाउन के बीच कैंसर के इलाज के लिए पूर्व चैंपियन डिंको सिंह को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा
Tue, 21 Apr 2020 03:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
डिंको सिंह
- फोटो : amar ujala
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) 25 अप्रैल को यहां लाएगा जिससे कि लीवर के कैंसर का उनका उपचार दोबारा शुरू हो सके। कोरोनावायरस के कारण देश भर में जारी लाकडाउन के कारण डिंको की पूर्व निर्धारित रेडिएशन थेरेपी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
इम्फाल में रह रहे 41 साल के डिंको की रेडिएशन थेरेपी एक पखवाड़ा पहले होनी थी लेकिन लाकडाउन के कारण वह दिल्ली नहीं आ पाए। बीएफआई के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती ने पीटीआई को बताया, ‘उससे संपर्क किया गया और उसे एयर एंबुलेंस में यहां लाने का इंतजाम किया गया जिससे कि उसकी रेडिएशन थेरेपी जारी रह सके।’
विज्ञापन
इससे पहले खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मणिपुर सरकार से आग्रह किया था कि वे इस मुक्केबाज की हालत की जांच करें और उनके उपचार के लिए हर संभव मदद मुहैया कराए। अर्जुन और पद्म पुरस्कार विजेता डिंको लीवर के कैंसर से जूझ रहे हैं। मणिपुर के इस बैंटमवेट मुक्केबाज ने बैंकाक में 1998 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
सचेती ने कहा, ‘उसकी हालत स्थिर है, लेकिन हां, उसे रेडिएशन थेरेपी की जरूरत है। यह काफी महत्वपूर्ण है। उसे यहां लाना सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि पिछले कुछ समय से यहां के डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं और उसकी बीमारी के बारे में जानते हैं।’