{"_id":"5d746bad8ebc3e012d67ed86","slug":"dhanush-srikanth-becomes-winner-of-10m-air-rifle-national-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय ट्रायल्स के विजेता बने धनुष श्रीकांत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय ट्रायल्स के विजेता बने धनुष श्रीकांत
Sun, 08 Sep 2019 08:17 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 08 Sep 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
तेलंगाना के निशानेबाज धनुष श्रीकांत यहां के डा करण सिंह शूटिंग रेंज में शनिवार को आयोजित पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय ट्रायल (टी-छह) के विजेता बने। धनुष ने फाइनल में सेना के पंकज कुमार को पछाड़ते हुए 252.1 स्कोर किया। पंकज 250.7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सेना के उनके साथी निशानेबाज संदीप सिंह (229.1 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। श्रीकांत ने इससे पहले क्वालीफाइंग में 626.9 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए पर फाइनल के लिए जगह पक्की की थी। क्वालिफाइंग दौर में पंकज शीर्ष पर थे, जिन्होंने 631.8 स्कोर किया।भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि कुमार, दीपक कुमार और दिव्यांशु सिंह पंवार ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले आठ खिलाड़ियों में शामिल थे लेकिन वे शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन