{"_id":"5c57332abdec224be317e846","slug":"defending-champion-anjali-saraogi-will-aim-to-retain-her-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजलि ने करियर के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ जीती कोलकाता मैराथन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अंजलि ने करियर के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ जीती कोलकाता मैराथन
Mon, 04 Feb 2019 12:00 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंजलि सारोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन से उबरने के तीन महीने बाद ही 45 वर्षीय अंजलि सारोगी ने कोलकाता मैराथन में करियर का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए रविवार को अपना खिताब कायम रखा। महिलाओं में सबसे उम्रदराज धाविका अंजलि ने तीन घंटे, 16 मिनट और 54 सेकंड का समय लिया जो उनके पिछले साल के समय 3:30.53 से बेहतर है।
विज्ञापन
अंजलि इससे पहले पिछले महीने मुंबई मैराथन में दौड़ी थी और एमेच्योर वर्ग में दूसरे स्थान पर रही थी। समीक्षा राय (4:04.40) दूसरे और रश्मि सोमानी (4:15.24) तीसरे स्थान पर रही। तलानडिंग वालैंग (2:35.42) पुरुष वर्ग में चैंपियन बने।
विज्ञापन
सूरत राज सुब्बा (2:40.22) ने दूसरा और फुलनिंगस्टार नोंगलांग (2:41.58) ने तीसरा स्थान हासिल किया। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस मैराथन के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने सुबह चार बजकर 30 मिनट पर साल्ट लेक स्टेडियम से मैराथन को रवाना किया था।
विज्ञापन