{"_id":"611fba95924ee44d3a25c54c","slug":"defence-minister-rajnath-singh-likely-to-name-stadium-after-olympic-javelin-gold-medalist-neeraj-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज चोपड़ा: 'गोल्डन ब्वॉय' के नाम पर पुणे में होगा स्टेडियम! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं एलान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नीरज चोपड़ा: 'गोल्डन ब्वॉय' के नाम पर पुणे में होगा स्टेडियम! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं एलान
Fri, 20 Aug 2021 07:52 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:52 PM IST
सार
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को पुणे का दौरा करने वाले हैं और इस दौरान वह एक स्टेडियम को नीरज के नाम पर रख सकते हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : social media
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए इकलौता स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा का स्वदेश में स्वागत-सत्कार का दौर जारी है। देश को ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला पदक दिलाने वाले नीरज को लगातार सम्मान और इनाम दिया जा रहा है। उनके नाम पर जल्दी ही एक स्टेडियम हो सकता है।
विज्ञापन
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को पुणे का दौरा करने वाले हैं और इस दौरान वह एक स्टेडियम को नीरज के नाम पर रख सकते हैं। सिंह पुणे स्थित डिफेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
डिफेंस पीआरओ की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रक्षा मंत्री अपने दौरे के दौरान आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के परिसर में स्टेडियम का नाम 'नीरज चोपड़ा आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे छावनी' रखने की संभावना है। विज्ञप्ति के मुताबिक, सिंह सर्विसेज के 16 ओलंपियन्स को भी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh likely to name stadium after Olympic javelin gold medalist Neeraj Chopra during visit to Pune on August 23: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2021
गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर हैं। उन्होंने खुद भी आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग ली थी।