फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deepika Kumari gets engaged to fellow archer Atanu Das

बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी तीरंदाज दीपिका, साथी खिलाड़ी अतानु संग की सगाई

Wed, 12 Dec 2018 02:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
Deepika Kumari gets engaged to fellow archer Atanu Das

भारतीय तीरंदाजों दीपिका कुमारी और अतानु दास ने यहां एक समारोह में सगाई कर ली और ये दोनों अगले साल विवाह के बंधन में बंधेंगे। 

विज्ञापन


चौबीस साल की दीपिका के घर में पारंपरिक पूजा हुई और इस दौरान 26 साल के दास के साथ उनकी सगाई भी हुई। दीपिका ने इस दौरान दूधिया और हरे रंग की लहंगा-चुन्नी पहनी थी। 
विज्ञापन


इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी उपस्थित थे। सगाई समारोह के बाद दोनों तीरंदाजों ने मीडिया से कहा कि 2019 व्यस्त साल होगा जिसमें ओलंपिक क्वालिफिकेशन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे दीपिका और दास ने कहा, 'हमने अगले साल नवंबर के आसपास शादी करने का फैसला किया है।' दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दीपिका हाल में विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed