रवींद्र जडेजा को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, पूनिया के साथ दीपा मलिक भी खेल रत्न के लिए नामांकित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट दीपा मलिक और एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को देश में खेल के सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को अवॉर्ड समिति द्वारा इसके घोषणा की गई।
रियो पैरालंपिक के गोला फेंक में एफ53 वर्ग में रजत पदक जीतने वाली 48 वर्षीय दीपा का नाम 12 सदस्यीय समिति ने दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन खेल रत्न पुरस्कार के लिए जोड़ा। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली समिति ने विश्व में 65 किग्रा में नंबर एक पूनिया को शुक्रवार को ही खेल रत्न के लिए चुन लिया था।
दीपा मलिक ने 2016 में रियो डी जनीरो पैराओलिंपिक में शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। बजरंग ने 2013 विश्व चैंपियनशिप की 60 किग्रा स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और इस प्रदर्शन में सुधार करते हुए पिछले साल 65 किग्रा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
पूनिया ने बीते साल यह अवॉर्ड नहीं मिलने पर अदालत जाने की धमकी दी थी। बजरंग ने पिछले साल जकार्ता एशियाई खेलों में 65 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इसी वजन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। वह विश्व चैंपियनशिप में दो बार के पदकधारी हैं और अगले साल टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।
रवींद्र जडेजा को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
समिति ने 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए भी चुना है जिसमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, ट्रैक एवं फील्ड के एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस और स्वप्ना बर्मन, फुटबालर गुरप्रीत सिंह संधू, हाकी खिलाड़ी चिंगलेनसना सिंह कांगुजाम और निशानेबाज अंजुम मुदगिल शामिल हैं।
दिशानिर्देशों के अनुसार पुरस्कार की पात्रता के लिए एक खिलाड़ी का पुरस्कार वाले वर्ष में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन होना जरूरी है। इसके साथ ही उसमें नेतृत्वक्षमता, खेल भावना और अनुशासन के गुण भी होने अनिवार्य हैं।
छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मैरीकॉम ने हितों के टकराव से बचने के लिये बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उनके निजी कोच छोटेलाल यादव द्रोणाचार्य पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे।
यहां देखिए पुरस्कारों के लिए नामांकित सभी नाम
बजरंग पूनिया- कुश्ती
दीपा मलिक- पैरा ऐथलीट
द्रोणाचार्य अवॉर्ड- रेगुलर कैटिगरी
विमल कुमार- बैडमिंटन
संदीप गुप्ता- टेबल टेनिस
मोहिंदर सिंह ढिल्लों- ऐथलेटिक्स
लाइफ टाइम कैटिगरी
कोच का नाम
मेजबान पटेल- हॉकी
रामबीर सिंह खोखर- कबड्डी
संजय भारद्वाज- क्रिकेट
अर्जुन अवॉर्ड
खिलाड़ियों के नाम
तेजिंदरपाल सिंह तूर- ऐथलेटिक्स
मोहम्मद अनस याहिया- ऐथलेटिक्स
एस. भास्करन- बॉडी बिल्डिंग
सोनिया लाथर- बॉक्सिंग
रविंद्र जडेजा- क्रिकेट
चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम- हॉकी
अजय ठाकुर- कबड्डी
गौरव सिंह गिल- मोटर स्पोर्ट्स
प्रमोद भगत पैरा स्पोर्ट्स (बैडमिंटन)
अंजुम मोद्गिल- शूटिंग
हरमीत राजुल देसाई- टेबल टेनिस
पूजा ढांढा- रेसलिंग
फवाद मिर्जा- फुटबॉल
पूनम यादव- क्रिकेट
स्वप्ना बर्मन- ऐथलेटिक्स
सुंदर सिंह गुर्जर- पैरा स्पोर्ट्स (ऐथलेटिक्स)
भामिदिपति साई प्रणीत- बैडमिंटन
सिमरन सिंह शेरगिल- पोलो
ध्यानचंद अवॉर्ड
मैनुअल फैडरिक्स- हॉकी
अरूप बसक- टेबल टेनिस
मनोज कुमार- कुश्ती
नितन किर्रताने- टेनिस
लालरेमसानगा- तीरंदाजी