Deaflympics 2022: मूक बधिर ओलंपिक में धनुष ने साधा गोल्डन निशाना तो शौर्य ने जीता कांस्य, बैडमिंटन में भी मिला स्वर्ण
भारतीय निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने ब्राजील में चल रहे 24वें मूक बधिर ओलंपिक के तीसरे दिन भारत को स्वर्णिम शुरुआत दिलाई। उन्होंने पुरूष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। धनुष के अलावा इसी स्पर्धा में शौर्य सैनी ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने ब्राजील में चल रहे 24वें मूक बधिर ओलंपिक के तीसरे दिन भारत को स्वर्णिम शुरुआत दिलाई। उन्होंने पुरूष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। धनुष के अलावा इसी स्पर्धा में शौर्य सैनी ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
मूक बधिर ओलंपिक के तीसरे दिन 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में आठ खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला था। इसमें धनुष ने 247.5 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया। दक्षिण कोरिया के किम वू 246.6 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे वहीं भारत के शौर्य सैनी ने 224.3 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया।
पूर्व ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने धनुष और शौर्य को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जब पोडियम पर दो भारतीय झंडे एक साथ लहरा रहे हों तो इससे अच्छी फिलिंग और कुछ नहीं हो सकती। धनुष और शौर्य आपने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। आपके जोश, जज्बे और मेहनत को सलाम है।"
No better feeling when the Indian Flag is on the podium twice..#Dhanush and #Shourya you made all Indians proud .
Salute to your dedication ,Hardwork and Spirit @PMOIndia @ianuragthakur @Media_SAI @OfficialNRAI @OGQ_India pic.twitter.com/e64jQvP8J7— Gagan Narang (@gaGunNarang) May 4, 2022
बैडमिंटन में भी भारत को स्वर्ण
भारत को इस मूक बधिर ओलंपिक में बैडमिंटन की टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मिला है। भारतीय टीम ने जापान को फाइनल में 3-1 से हराकर यहां स्वर्ण जीता है। फिलहाल भारतीय टीम दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज के साथ पदक तालिका में आठवें पायदान पर है।
Here are the CHAMPIONS 👑 of Badminton Team event at Brazil #Deaflympics2021
— SAI Media (@Media_SAI) May 5, 2022
✨️#TeamIndia 🇮🇳✨️
Send in your wishes for our shining shuttlers with #JeetKaJazba in comments below 👇 😁 #ShareWithSAI #Badminton pic.twitter.com/I0Eo7IukRH