{"_id":"599496934f1c1b1a1f8b45db","slug":"davinder-singh-kang-says-iaf-ask-him-to-withdra-name-from-world-championship-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले कंग का दावा, IAF ने कहा नाम वापस लेने को ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले कंग का दावा, IAF ने कहा नाम वापस लेने को
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में लंदन में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले भाला फेंक के एथलीट दविंदर सिंह कंग ने दावा किया है कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने उन्हें विश्व चैंपियनशिप से हटने के लिये कहा था क्योंकि वह डोपिंग आरोपों का सामना कर रहे हैं लेकिन एएफआई ने इसे कोई मुद्दा नहीं कहकर खारिज कर दिया और कहा कि वह देश को शर्मसार होने से बचाने के लिये ऐसा करना चाहता था।
विज्ञापन
लंदन में पिछले सप्ताह विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले भाला फेंक के पहले भारतीय एथलीट बने कंग को 15 मई को इंडियन ग्रां प्री के दौरान नाडा के प्रतियोगिता के दौरान परीक्षण में मारिजुआना के सेवन का दोषी पाया गया था। उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था क्योंकि वाडा नियमों के तहत यह अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...जेवलिन थ्रो फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने दविंदर कंग
विज्ञापन
कांग ने पीटीआई से कहा, ‘‘जिस दिन मैं लंदन रवाना हो रहा था, एएफआई के एक अधिकारी ने मुझसे विश्व चैंपियनशिप से हटने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि आईएएएफ परीक्षण करेगा और मुझे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। लंदन में भी क्वालीफाईंग दौर से ठीक पहले मुझे इसी आधार पर प्रतिस्पर्धा भाग नहीं लेने के लिये कहा गया।" उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता था कि क्या करूं। मैं अपने कमरे में रो रहा था लेकिन कुछ लोगों से सलाह लेने के बाद मैंने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने का फैसला किया और भाला फेंक के फाइनल में पहुंचने वाला पहला भारतीय बना। ’’ एएफआई ने हालांकि कांग के दावे को खारिज कर दिया। अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा कि महासंघ के पास उन्हें हटने के लिये कहने का अधिकार था। उन्होंने कहा कि एएफआई देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मसार होने से बचाने के लिये ऐसा किया था।
सुमरिवाला ने कहा, ‘‘उसे (कांग) को मारिजुआना के सेवन का दोषी पाया गया था। इसके लिये अनिवार्य निलंबन नहीं है और इसका फैसला एथलीट को करना होता है। नाडा ने हमें उसकी नाडा पैनल के सामने उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये कहा था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने उससे (कांग) से अस्थायी निलंबन का विकल्प अपनाने के लिये कहा था और नियमों के तहत हमारे पास ऐसा अधिकार है। इसके अलावा हमारा मानना था कि उसका मामला नाडा के अंतर्गत ही रहे। ’’